सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ऑस्ट्रेलियन ओपन: अल्कारेज ने ज्वेरेव को मात दी, फाइनल में जगह बनाई और रिकॉर्ड्स
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - ऑस्ट्रेलियन ओपन: अल्कारेज ने ज्वेरेव को मात दी, फाइनल में जगह बनाई और रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलियन ओपन: अल्कारेज ने ज्वेरेव को मात दी, फाइनल में जगह बनाई और रिकॉर्ड्स

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 5:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
ऑस्ट्रेलियन ओपन: अल्कारेज ने ज्वेरेव को मात दी, फाइनल में जगह बनाई और रिकॉर्ड्स
साझा करें

मेलबर्न 

टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. एक साल पहले, स्पेन के इस युवा स्टार ने यानिक सिनर के खिलाफ फ्रेंच ओपन फाइनल में 5 घंटे 29 मिनट तक चली ऐतिहासिक जंग जीतकर खिताब अपने नाम किया था. अब 2026 में, अल्कारेज ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है. 

सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश में जुटे अल्कारेज ने पुरुष एकल सेमीफाइनल में अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव को 6-4, 7-6, 6-7, 7-6, 7-5 से हराया. यह मुकाबला 5 घंटे 27 मिनट तक चला और इसे आधुनिक टेनिस इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाएगा.

महज़ 22 साल की उम्र में अल्कारेज ओपन एरा में चारों ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 1993 में जिम कूरियर द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा, यह जीत उनके उस शानदार रिकॉर्ड को भी बरकरार रखती है जिसमें उन्होंने पहले दो सेट जीतने के बाद कभी कोई मैच नहीं गंवाया है. यह उनके फोकस और मानसिक मजबूती को दर्शाता है.

शुरू से ही अल्कारेज ने बनाया दबाव

मैच की शुरुआत में अल्कारेज पूरी तरह हावी नजर आए और पहले दो सेट जीतकर मुकाबले पर पकड़ बना ली. लेकिन इसके बाद ज़्वेरेव ने जोरदार वापसी की और स्पेनिश खिलाड़ी की परीक्षा लेनी शुरू कर दी. दूसरे सेट के बाद से ही अल्कारेज को ऐंठन की समस्या ने परेशान किया, जिससे उनका अभियान खतरे में पड़ता दिखा. वहीं ज़्वेरेव ने लगातार दबाव बनाते हुए मैच में वापसी की.

लेकिन पांचवें सेट के अंतिम क्षणों में अल्कारेज ने अद्भुत हिम्मत और मानसिक ताकत दिखाई और दबाव में शानदार शॉट्स खेलते हुए जीत अपने नाम की.

मैच के बाद क्या बोले अल्कारेज

मैच के बाद अल्कारेज़ ने कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि हालात चाहे जैसे भी हों, खुद पर भरोसा रखना चाहिए. तीसरे सेट के बीच में मैं शारीरिक रूप से काफी संघर्ष कर रहा था. यह मेरे छोटे से करियर का सबसे कठिन मैचों में से एक था. लेकिन मैं पहले भी ऐसे हालात में रहा हूं. मुझे अपना दिल इस मैच में झोंकना था. मैंने आखिरी तक लड़ाई लड़ी.

ज़्वेरेव के लिए यह हार बेहद दर्दनाक रही. उन्होंने अपने करियर का सबसे लंबा मैच खेला, लेकिन जीत से बस एक कदम दूर रह गए.

TAGGED:Australian OpenSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सिरपुर महोत्सव 2026: विदेशी कलाकारों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति का सिरपुर महोत्सव 2026: विदेशी कलाकारों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति का
अगली ख़बर योगी सरकार की विमानन नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान योगी सरकार की विमानन नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?