मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: जिम लवर कांग्रेस नेता की मौत, साइलेंट अटैक ने लिया जान, जालंधर में शोक की लहर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जिम लवर कांग्रेस नेता की मौत, साइलेंट अटैक ने लिया जान, जालंधर में शोक की लहर

जिम लवर कांग्रेस नेता की मौत, साइलेंट अटैक ने लिया जान, जालंधर में शोक की लहर

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 3:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
जिम लवर कांग्रेस नेता की मौत, साइलेंट अटैक ने लिया जान, जालंधर में शोक की लहर
साझा करें

जालंधर

जालंधर में कांग्रेस नेता और जिम लवर मनोज मल्होत्रा (मनु वड़िंग) का निधन हो गया, वे 48 साल के थे। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उनको साइलेंट अटैक आया। परिवार उनको लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मनु वड़िंग सांसद और पूर्व सीएम चरनजीत चन्नी के करीबी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव थे। इसके अलावा राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही रियल एस्टेट कारोबारी थे। वे अपनी फिटनेस को लेकर बहुत अवेयर रहते थे।

निधन से एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए युवाओं को फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था। उधर, उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर जुटने शुरू हो गए। दीप नगर में दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने से पहले मौत

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मनु वड़िंग की सुबह 4 बजे के करीब अचानक तबीयत बिगड़ी। उनको सीने में तेज दर्द महसूस हो रहा था। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी ही चल रही थी कि उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे से उनका परिवार और समर्थक गहरे सदमे में हैं। मनु वडिंग के निधन पर शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं ने दुख प्रकट किया है।

दीप नगर में दोपहर में होगा अंतिम संस्कार

शुक्रवार दोपहर को मनु वडिंग का अंतिम संस्कार दीप नगर स्थित रामबाग श्मशानघाट में होगा। उनकी अंतिम विदाई में शहर के कई बड़े राजनेताओं, कारोबारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

जानकारी के अनुसार, मनु वड़िंग वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के महासचिव थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे। मनु बड़िंग जालंधर के वड़िंग इलाके से संबंध रखते थे और राजनीति में कई सालों से सक्रिय थे। उनकी पत्नी परवीना भी पार्षद रह चुकी हैं।

एक दिन पहले जिम का वीडियो शेयर किया

हैरानी की बात यह है कि निधन से ठीक एक दिन पहले (29 जनवरी को) मनु बड़िंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था। वह नियमित रूप से जिम जाते थे और फिटनेस को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे।

वे रोजाना व्यायाम करते थे और अपने खान-पान का भी पूरा ख्याल रखते थे। मनु बड़िंग की आकस्मिक मौत से कांग्रेस में शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है।

TAGGED:Punjabsilent attack
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कानपुर:3500 करोड़ की ठगी का खुलासा, रजिस्ट्री ऑफिस में आयकर टीम ने मारा छापा कानपुर:3500 करोड़ की ठगी का खुलासा, रजिस्ट्री ऑफिस में आयकर टीम ने मारा छापा
अगली ख़बर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?