शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Aadhaar ऐप का नया वर्जन लॉन्च, अब मोबाइल ही बनेगा आपकी डिजिटल ID
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - ग्वालियर - Aadhaar ऐप का नया वर्जन लॉन्च, अब मोबाइल ही बनेगा आपकी डिजिटल ID

Aadhaar ऐप का नया वर्जन लॉन्च, अब मोबाइल ही बनेगा आपकी डिजिटल ID

UB News Network
Last updated: जनवरी 30, 2026 9:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
Aadhaar ऐप का नया वर्जन लॉन्च, अब मोबाइल ही बनेगा आपकी डिजिटल ID
साझा करें

 ग्वालियर
 केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया अभियान को एक नए पायदान पर ले जाने के लिए तैयार है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने आधार एप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है।

इस नए एप के सक्रिय होने से करोड़ों आधार धारकों को आधार केंद्रों की लंबी कतारों से मुक्ति मिल जाएगी। अब मोबाइल नंबर अपडेट करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं होगी।

यूआइडीएआइ ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी कि एप के पुराने वर्जन में जो फीचर्स अब तक लॉक थे, वे आज से सक्रिय हो जाएंगे। अब यूजर्स घर बैठे अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदल सकेंगे।

पता और ई-मेल

निवास का पता अपडेट करना अब बेहद आसान होगा। आगामी अपडेट्स में नाम और ई-मेल सुधार की सुविधा भी जोड़ी जाएगी।

सुरक्षित डेटा

फिजिकल फोटोकॉपी के बजाय डिजिटल वेरिफिकेशन होने से डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा न्यूनतम हो जाएगा।

फिजिकल कार्ड की जरूरत खत्म

अब आपको पर्स में प्लास्टिक का आधार कार्ड रखने की मजबूरी नहीं रहेगी। नए एप के बाद होटल चेक-इन, ऑफिस एंट्री या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में केवल एप का क्यूआर कोड दिखाकर पहचान का सत्यापन किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया न केवल तेज है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अधिक विश्वसनीय है।

यात्रियों और परिवारों के लिए डिजिटल वॉलेट

अक्सर यात्रा के दौरान पूरे परिवार के आधार कार्ड संभालना एक चुनौती होती है। नए आधार एप में एक ही प्रोफाइल के भीतर परिवार के सदस्यों की डिजिटल पहचान को जोड़ा जा सकेगा। इससे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और यात्रा के दौरान पहचान पत्र दिखाने की परेशानी खत्म हो जाएगी।

ऐसे करें सक्रिय और डाउनलोड

    गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक आधार एप इंस्टाल करें।
    लॉग-इन कर अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर बुनियादी जानकारी भरें।
    वेरिफिकेशन पूरा होते ही सभी सेवाएं सक्रिय हो जाएंगी और आपका फोन आपकी डिजिटल पहचान बन जाएगा।

 

TAGGED:Aadhaar appMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कीमती धातुओं की उछाल, जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की वित्त मंत्री से मांगें क्या है कीमती धातुओं की उछाल, जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की वित्त मंत्री से मांगें क्या है
अगली ख़बर पेंडिंग केसों का गंभीर हाल, MP हाई कोर्ट में जजों की संख्या न बढ़ी तो 40 साल लग पेंडिंग केसों का गंभीर हाल, MP हाई कोर्ट में जजों की संख्या न बढ़ी तो 40 साल लग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?