सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: वर्ल्ड कप से पहले फिक्सिंग का खुलासा, ICC की सख्ती, USA के आरोन जोंस निलंबित
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - वर्ल्ड कप से पहले फिक्सिंग का खुलासा, ICC की सख्ती, USA के आरोन जोंस निलंबित

वर्ल्ड कप से पहले फिक्सिंग का खुलासा, ICC की सख्ती, USA के आरोन जोंस निलंबित

UB News Network
Last updated: जनवरी 29, 2026 11:24 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 2 महीना पहले
वर्ल्ड कप से पहले फिक्सिंग का खुलासा, ICC की सख्ती, USA के आरोन जोंस निलंबित
साझा करें

नई दिल्ली

इंटरनेशनल  क्रिकेट परिषद (ICC) ने अमेरिका (USA) के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल बैटर आरोन जोंस (Aaron Jones match fixing) को मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों में दोषी पाया है. ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने संयुक्त रूप से जोंस पर एंटी-करप्शन कोड के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया.

31 वर्षीय जोंस अमेरिका के लिए 6 साल के इंटरनेशनल करियर में 100 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 52 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं. इसके अलावा वह मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ऑर्कास और कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. 

तीन आरोप 2023-24 के Barbados Bim10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं, जो CWI के एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) के दायरे में आता है. वहीं दो आरोप इंटरनेशनल मैचों से जुड़े होने के कारण ICC ने भी कार्रवाई की है.

जोंस पर मैच फिक्सिंग, फिक्सिंग की कोशिश, संदिग्ध संपर्कों की जानकारी छुपाने और एंटी-करप्शन जांच में सहयोग न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. ICC के मुताबिक, उन्होंने जांच के दौरान अहम जानकारियां छुपाईं और सबूतों से छेड़छाड़ भी की.

ICC ने अपने बयान में कहा- यह मामला एक व्यापक जांच का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों पर भी आरोप लग सकते हैं.

जोंस को 28 जनवरी के बाद 14 दिनों के भीतर इन आरोपों पर जवाब देना होगा. वह USA की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी टीम का हिस्सा थे, लेकिन निलंबन के चलते अब किसी भी चयन के लिए अयोग्य हो गए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार एक क्रिकेटर पर ICC और CWI ने मैच फिक्सिंग के पांच मामलों में दोषी पाया है. Bim10 टूर्नामेंट और इंटरनेशनल मैचों से जुड़े आरोपों के बाद उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा थे, लेकिन अब चयन से बाहर हो गए हैं.

कौन हैं आरोन जोंस 
2019 में 31 साल के आरोन ने इंटरनेशनल डेब्यू किया. वह USA और वेस्ट इंडीज में आयोज‍ित हुए 2024 T20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ 40 गेंदों पर मैच जिताने वाली 94 रन की पारी खेली. वहीं उन्होंने उसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मशहूर 26 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. जोंस  CPL, MLC और BPL जैसी T20 फ्रेंचाइजी लीग में भी खेल चुके हैं, उन्होंने अप्रैल 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वहीं 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अमेर‍िका की क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली थी. 

 क्रिकइंफो के मुताब‍िक- आरोन जोंस का क्रिकेट सफर बेहद दिलचस्प रहा है. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों शाई होप और जेसन होल्डर के साथ क्रिकेट खेलते हुए परवरिश पाई, जबकि निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले खेले. साल 2017 में जोंस ने बारबाडोस के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और पहले ही मैच में अर्धशतक जड़कर अपनी प्रतिभा का संकेत दे दिया.

हालांकि 2018 में न्यूयॉर्क में जन्मे जोंस ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका की ओर से खेलने का विकल्प चुना. इसके बाद वह तेजी से USA टीम की रीढ़ बन गए. 2019 में नामीबिया के खिलाफ WCL डिवीजन-2 मुकाबले में लगाया गया उनका पहला लिस्ट-ए शतक अमेरिका को वनडे स्टेटस दिलाने में अहम साबित हुआ.

तीन साल बाद उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 87 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाकर अपना पहला वनडे शतक पूरा किया. लेकिन उनकी सबसे यादगार पारी 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आई, जब उन्होंने कनाडा के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 94 रन ठोककर USA को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

इसके कुछ महीनों बाद जोंस ने सेंट लूसिया किंग्स को उनका पहला CPL खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. गयाना की मुश्किल पिच पर कम स्कोर का पीछा करते हुए उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए और टीम को खिताबी जीत दिलाई.

TAGGED:20 WorldSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर महंगाई का झटका, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड ₹4 लाख पार, सोने की कीमतें ₹2 लाख के करीब महंगाई का झटका, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड ₹4 लाख पार, सोने की कीमतें ₹2 लाख के करीब
अगली ख़बर आगरा में ताबड़तोड़ पुलिस एनकाउंटर, राज चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरबाज मारा आगरा में ताबड़तोड़ पुलिस एनकाउंटर, राज चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरबाज मारा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?