मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के ‘डबल अटैक’ से 11 जिलों में पड़े ओले
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के ‘डबल अटैक’ से 11 जिलों में पड़े ओले

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के ‘डबल अटैक’ से 11 जिलों में पड़े ओले

UB News Network
Last updated: जनवरी 28, 2026 4:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के ‘डबल अटैक’ से 11 जिलों में पड़े ओले
साझा करें

हिसार/पानीपत.

प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मंगलवार को मौसम बदला है। प्रदेश के 11 जिलों में ओलावृष्टि हुई, जबकि 15 से अधिक जिलों में वर्षा हुई। जिन जिलों में ओलावृष्टि हुई है, उनमें हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला, कैथल, जींद, पानीपत और यमुनानगर शामिल हैं।

इनमें हिसार, फतेहाबाद और भिवानी क्षेत्र में ओलावृष्टि अधिक रही। इन जिलों के 200 के करीब गांवों में ओले पड़े हैं। भिवानी, रोहतक, हिसार और यमुनानगर में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। गेहूं में अभी बालियां नहीं निकली हैं, इसलिए ओलावृष्टि से गेहूं को नुकसान नहीं हुआ। वर्षा से गेहूं, चना और जौ की फसलों को फायदा मिलने की संभावना है। वहीं प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग का अलर्ट कोहरा: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत व जींद। शीत लहर: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी व चरखी दादरी। कई जिलों में हुई ओलावृष्टि और असर को हिसार: जिले में बुड़ाक, सरसाना, बांडाहेड़ी, खासा महाजन, घुड़साल, बगला और कालीरामन गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। यहां खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। सिरसा: नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के मोरीवाला, डिंग और शक्कर मंदोरी सहित 13 गांवों में ओले गिरे। इससे सरसों और गेहूं को भारी नुकसान पहुंचा है।

झज्जर, बहादुरगढ़ और बादली ब्लाक के पेलपा सहित कुल 16 गांवों में ओलावृष्टि हुई। कृषि विभाग के अनुसार फसलों में 15 प्रतिशत तक नुकसान है। चरखी दादरी: बाढड़ा उपमंडल के बाढड़ा, हंसावास और कादमा सहित 10 गांवों में सुबह ओले गिरे। सरसों की फसल में अधिक नुकसान का अंदेशा जताया गया है।

रोहतक, महम क्षेत्र के भैणी चंद्रपाल, भैणी सुरजन, सैमान, खेड़ी, बहलबा और भराण गांवों में हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। यहां फसलों में विशेष नुकसान नहीं है। जींद: उचाना के घोघड़ियां, कुचराना व कसूहन और नरवाना के दनौदा व जाजनवाला गांवों में ओले गिरे। शीतलहर के बीच सरसों की फसल प्रभावित हुई है। फतेहाबाद : दहमान, गोरखपुर, चिंदड़, कुम्हारिया और भोडा होसनाक गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं और सरसों की पैदावार पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर और बारवा गाँवों में सुबह के समय हल्की ओलावृष्टि हुई। रुक-रुक कर हुई बारिश से क्षेत्र में दोबारा ठंड बढ़ गई है।

TAGGED:Haryanarain
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड निकाय चुनाव में रांची के 5 भवनों का मतगणना के लिए चयन झारखंड निकाय चुनाव में रांची के 5 भवनों का मतगणना के लिए चयन
अगली ख़बर विवाहिता की दहेज़ हत्या में दारोगा गिरफ्तार और पति फरार विवाहिता की दहेज़ हत्या में दारोगा गिरफ्तार और पति फरार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?