रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मसूरी: स्कूल परिसर में बनी मजार पर हमला, नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बढ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मसूरी: स्कूल परिसर में बनी मजार पर हमला, नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बढ

मसूरी: स्कूल परिसर में बनी मजार पर हमला, नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बढ

UB News Network
Last updated: जनवरी 25, 2026 7:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मसूरी: स्कूल परिसर में बनी मजार पर हमला, नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बढ
साझा करें

मसूरी
मसूरी के बाला हिसार क्षेत्र में स्थित बाबा बुल्ले शाह की मजार को नुकसान पहुंचाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मजार को तोड़ते हुए और धार्मिक नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शहर में एक बार फिर माहौल गरमा गया है।

कुछ दिन पहले भी मजार को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। उस दौरान कुछ संगठनों ने मजार के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को संभाल लिया था और मामले की जांच शुरू की गई थी। उस समय हालात शांत हो गए थे, लेकिन अब वायरल वीडियो ने एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस प्रशासन भी वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रहा है।

मजार को नुकसान पहुंचा
बाबा बुल्ले शाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मजार को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि मजार की सभी लाइटें तोड़ दी गई हैं और यह घटना बेहद निंदनीय है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इसके लिए कोतवाली में तहरीर दी जा रही है। रजत अग्रवाल ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे पुलिस और प्रशासन के लिए चेतावनी बताया। समिति अध्यक्ष का यह भी कहना है कि वीडियो में जिस तरह से धार्मिक नारे लगाए जा रहे हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि किसी संगठित समूह के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं।

आरोपियों की धरपकड़ जारी
वहीं, मसूरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज असवाल ने बताया कि मजार को नुकसान पहुंचाए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

TAGGED:Rajasthanschool in Mussoorie
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रोज़गार की गारंटी पर वार! मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कुमारी सैलजा का हमला रोज़गार की गारंटी पर वार! मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कुमारी सैलजा का हमला
अगली ख़बर पंजाब बना निवेश का नया हॉटस्पॉट! महिंद्रा का 400 करोड़ का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट पंजाब बना निवेश का नया हॉटस्पॉट! महिंद्रा का 400 करोड़ का प्राइवेट इन्वेस्टमेंट

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?