रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रोज़गार की गारंटी पर वार! मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कुमारी सैलजा का हमला
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रोज़गार की गारंटी पर वार! मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कुमारी सैलजा का हमला

रोज़गार की गारंटी पर वार! मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कुमारी सैलजा का हमला

UB News Network
Last updated: जनवरी 25, 2026 7:26 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
रोज़गार की गारंटी पर वार! मनरेगा को कमजोर करने का आरोप, कुमारी सैलजा का हमला
साझा करें

सिरसा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णयानुसार मनरेगा को कमजोर किए जाने के विरोध में आज सिरसा जिले के गाँव पतली डाबर (डिंग मोड़) में पंचायत-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिरसा से कांग्रेस सांसद, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, राजकुमार शर्मा, वीरभान मेहता, संदीप नेहरा, कृष्णा फोगाट, जयपाल सिंह लाली, नवीन केडिया, सरपंच हनुमान बिश्नोई, लाधुराम पूनिया, लाल बहादुर खोवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों के लिए जीवनरेखा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किए जा रहे बदलाव मजदूरों के काम मांगने के कानूनी अधिकार, समय पर मजदूरी और ग्राम पंचायतों की स्वायत्तता को कमजोर कर रहे हैं। डिजिटल सत्यापन की जटिलताएँ, भुगतान में देरी, बजट में पर्याप्त वृद्धि का अभाव और प्रशासनिक केंद्रीकरण मनरेगा की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे कठिन समय में मनरेगा ने करोड़ों परिवारों को सहारा दिया, लेकिन आज उसी योजना को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया जा रहा है।

पंचायतों से निर्णय लेने का अधिकार छीना जा रहा है, जिससे स्थानीय जरूरतों की अनदेखी हो रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों का हो रहा है दुरुपयोग कुमारी सैलजा ने कहा कि जिस प्रकार भारत सरकार द्वारा ईडी तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि ये संस्थाएँ दबाव में काम कर रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। आने वाले समय में यह भी सामने आएगा कि किस प्रकार गलत ढंग से मामले गढ़े गए, जिनमें वर्षों तक न तो कोई निष्कर्ष निकलता है और न ही न्याय होता है, जबकि संबंधित व्यक्तियों का सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होता है। यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता के लिए घातक है।

उन्होंने यह भी बताया कि कल भट्टू, जिला फतेहाबाद में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के माध्यम से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने नशा-मुक्त समाज के महत्व पर चर्चा की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का यह प्रयास समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के दौरे के दौरान जिला अध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण बहुत जल्द जमीनी स्तर पर दिखाई देगा। कांग्रेस मजबूती से जनहित के मुद्दे उठाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध लगातार जारी रखेगी।

TAGGED:Haryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पर्यटन नगरी बनी मुसीबत नगरी: मनाली में 15 KM ट्रैफिक जाम, ठप हुई बिजली-पानी व्यव पर्यटन नगरी बनी मुसीबत नगरी: मनाली में 15 KM ट्रैफिक जाम, ठप हुई बिजली-पानी व्यव
अगली ख़बर मसूरी: स्कूल परिसर में बनी मजार पर हमला, नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बढ मसूरी: स्कूल परिसर में बनी मजार पर हमला, नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बढ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?