रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और ग
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और ग

मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और ग

UB News Network
Last updated: जनवरी 25, 2026 1:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मौनी रॉय ने इवेंट में बदसलूकी का किया खुलासा, सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी और ग
साझा करें

मुंबई 
टीवी सीरियल ‘नागिन’ व ‘देवों के देव महादेव’ और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने अभिनय से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वह अपमानित महसूस कर रही हैं। मौनी रॉय ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से अपना दर्द साझा किया। पोस्ट में लिखा कि, मैं आहत हूं, प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।

मौनी रॉय ने पोस्ट में लिखा- करनाल में एक जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ बढ़ी, अंकल और फैमिली के सदस्य (सभी पुरुष) फोटो खिंचवाते वक्त मेरी कमर पर हाथ रख रहे थे। अश्लील इशारे किए व गंदे कमेंट्स किए।

मौनी लिखती हैं- “पिछले दिनों करनाल में एक इवेंट था और मेहमानों के व्यवहार से मुझे बेहद निराशा हुई, खासकर उन दो अंकल लोगों के व्यवहार से जो दादा की उम्र के थे।

इवेंट शुरू होते ही जब मैं स्टेज की ओर चलने लगी तो अंकल और परिवार के सभी पुरुषों सदस्यों ने फोटो क्लिक कराने के लिए मेरी कमर पर हाथ रख दिया। जो मुझे पसंद नहीं आया और जब मैंने कहा कि सर, प्लीज अपना हाथ हटा लें।

स्टेज पर तो और भी दिलचस्प कहानी है। दो अंकल ठीक सामने खड़े होकर अश्लील टिप्पणियां, मुझे अश्लील इशारे दिखा रहे थे, गालियां दे रहे थे।

मैंने यह फील किया और पहले तो विनम्रता से उन्हें इशारा किया कि ऐसा मत करो, जिस पर उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। मैं परफॉर्मेंस के बीच में ही स्टेज की एग्जिट के तरफ चली गई लेकिन तुरंत वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की।”

मौनी ने इस घटना को अपमानजनक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो इंडस्ट्री में नई लड़कियों के लिए हालात कितने मुश्किल होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

एक अन्य पोस्ट में मौनी ने बताया कि स्टेज ऊंचाई पर था और कुछ लोग नीचे से गलत एंगल में वीडियो बना रहे थे। रोकने पर उन्होंने गालियां दीं। एक्ट्रेस ने कहा कि कलाकार खुशी के मौकों पर मेहमान बनकर जाते हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार असहनीय है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय पिछले साल संजय दत्त और सनी सिंह के साथ ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह ओटीटी पर रिलीज हुई जासूसी थ्रिलर सलाकार में भी नजर आई थीं।

बता दें, शुक्रवार रात को होटल नूरमहल में तरावड़ी के चावल निर्यातक डबल चाबी के मालिक बाबी गोयल के बेटे अक्षत की शादी थी। इस दौरान अभिनेत्री मौनी रॉय व एक अन्य एक्ट्रेस स्टेज परफार्मेंस के लिए बुलाई थी। सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

TAGGED:EntertainmentMouni Roy
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर लोकधुनों, रंगों और स्वाद में रचा-बसा ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ का जनोत्सव लोकधुनों, रंगों और स्वाद में रचा-बसा ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ का जनोत्सव
अगली ख़बर 26 जनवरी पर शहर में ट्रैफिक डायवर्सन, कई रास्ते रहेंगे बंद, प्लान जारी 26 जनवरी पर शहर में ट्रैफिक डायवर्सन, कई रास्ते रहेंगे बंद, प्लान जारी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?