रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भारतीय टीम का ऐलान: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में इस स्टार की होगी वापसी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - भारतीय टीम का ऐलान: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में इस स्टार की होगी वापसी

भारतीय टीम का ऐलान: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में इस स्टार की होगी वापसी

UB News Network
Last updated: जनवरी 24, 2026 9:35 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
भारतीय टीम का ऐलान: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में इस स्टार की होगी वापसी
साझा करें

 नई दिल्ली

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान देश के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है. इस मैच के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह चार दिवसीय टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक पर्थ के ऐतिहासिक WACA ग्राउंड पर खेला जाएगा.

इस टेस्ट में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है. टीम में प्रतीका रावल को भी शामिल किया गया है, जो आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान चोटिल हो गई थीं. वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. यह मुकाबला भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम चरण में खेला जाएगा.

भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा फरवरी के मध्य में शुरू होगा, जिसमें पहले छह सीमित ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे. दौरे की शुरुआत तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से होगी, इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 15 फरवरी को सिडनी में होगा.

कुल मिलाकर टेस्ट टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिला है. उधर विकेटकीपर बल्लेबाज जी. कमलिनी चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गई हैं, उनकी जगह उमा छेत्री को सभी फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय महिला टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच जून 2024 में चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का आखिरी टेस्ट मुकाबला दिसंबर 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था, जहां भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी. अब पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को मात देना चाहेगी.

भारत की टेस्ट टीम टीम:  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और सायली सतघरे.

भारत की ओडीआई टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल.

भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, भारती फुलमाली और श्रेयांका पाटिल.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
15 फरवरी- पहला टी20, सिडनी
19 फरवरी- दूसरा टी20,कैनबरा
21 फरवरी- तीसरा टी20, एडिलेड
24 फरवरी- पहला वनडे, ब्रिस्बेन
27 फरवरी- दूसरा वनडे, होबार्ट
01 मार्च- तीसरा वनडे,होबार्ट
टेस्ट मैच 6 मार्च से- पर्थ

TAGGED:SportsTeam India
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर संविधान पर थरूर का बड़ा बयान, कहा– मोदी सम्मान करते हैं, RSS का रुख भी बदला संविधान पर थरूर का बड़ा बयान, कहा– मोदी सम्मान करते हैं, RSS का रुख भी बदला
अगली ख़बर रीवा की राजकुमारी अब आध्यात्मिक गुरु, 2 बच्चों की मां ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री रीवा की राजकुमारी अब आध्यात्मिक गुरु, 2 बच्चों की मां ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?