रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रेल ट्रैक धमाके के पीछे खालिस्तानी संगठन का दावा, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रेल ट्रैक धमाके के पीछे खालिस्तानी संगठन का दावा, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अल

रेल ट्रैक धमाके के पीछे खालिस्तानी संगठन का दावा, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अल

UB News Network
Last updated: जनवरी 24, 2026 9:12 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
रेल ट्रैक धमाके के पीछे खालिस्तानी संगठन का दावा, पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अल
साझा करें

अमृतसर
पंजाब के सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ ने ली है। फोर्स के सरगना रणजीत सिंह नीटा ने हस्ताक्षर वाला एक नोट वायरल हो रहा है। इसमें रणजीत सिंह नीटा ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था। हम यह विस्फोट पैसेंजर ट्रेन में भी कर सकते थे लेकिन हमारा इरादा किसी का जानी नुकसान करना नहीं है। यह भारत सरकार को एक चेतावनी है। हमारी खालिस्तान की मांग पहले भी थी और आगे भी जारी रहेगी। न ही हम आराम से बैठे हैं और न ही बैठने देंगे। खालिस्तान बनने तक यह संर्घष जारी रहेगा। हमारे एक्शन सरकार की नींद हराम करते रहेंगे।

डीआईजी पहुंचे जांच करने, अभी आतंकी हमला मानने से इनकार
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ है। आरडीएक्स जैसे विस्फोटक से रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए। इसमें मालगाड़ी के ड्राइवर को चोटें आई हैं। इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है। रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस और अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं। वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। बड़ा संपत्ति नुकसान नहीं हुआ और चालक को सिर्फ हल्की चोटें हैं। ट्रैक और गाड़ी को गंभीर क्षति नहीं पहुंची।

क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत कर रेल यातायात को बहाल कर दिया गया है। डीआईजी ने फिलहाल इसे आतंकी हमला मानने से इनकार किया। हालांकि उन्होंने कहा कि यह एक आपराधिक गतिविधि लगती है। जांच पूरी होने पर ही साफ होगा। इलाके में नाकेबंदी की गई है और संदिग्धों की तलाश चल रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नीटा ने आईएसआई की मदद से किया था खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का गठन
आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की स्थापना रणजीत सिंह नीटा ने की थी। वह जम्मू का मूल निवासी है, लेकिन लंबे समय से पाकिस्तान में रह रहा है। उसने पाकिस्तान में आईएसआई की मदद से खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का गठन किया। इस संगठन का उद्देश्य सिखों को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर उन्हें अपने संगठन में भर्ती करना था। नीटा ने 1980 के दशक में पाकिस्तान में अपने संपर्कों की नींव रख दी थी। उसने जम्मू के सिंबल कैंप, आरएस पुरा और अन्य सिख बहुल इलाकों में अपनी पकड़ बनाई, जहां सिख समुदाय की बड़ी संख्या थी।

1990 के दशक में वह पाकिस्तान चला गया और वहां जाकर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का गठन किया। उस दौर में इस संगठन ने दिल्ली और पंजाब के बीच चलने वाली बसों और ट्रेनों को निशाना बनाया था। इसके बाद, इसने अपनी रणनीति बदलते हुए धार्मिक नेताओं को भी टारगेट करना शुरू कर दिया। 2009 में इस संगठन ने राष्ट्रीय सिख संगत के प्रमुख रुलदा सिंह की हत्या कर दी, और विएना में संत रामानंद की हत्या में भी इसका हाथ था। साल 2017 के बाद खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने अपनी गतिविधियों को और बढ़ा दिया और पंजाब के कई पुलिस थानों में धमाके किए। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की मौजूदगी भारत में नहीं, बल्कि इसके सदस्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, नेपाल, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे देशों में भी मौजूद हैं। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स भारत में पहले से ही प्रतिबंधित है लेकिन इसके सदस्य विदेशों में सक्रिय होकर अपनी साजिशों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।

TAGGED:Khalistani groupPunjab
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ट्रेड वॉर का अल्टीमेटम! चीन से समझौते पर कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ की धमकी ट्रेड वॉर का अल्टीमेटम! चीन से समझौते पर कनाडा पर 100 फीसदी टैरिफ की धमकी
अगली ख़बर मध्यप्रदेश एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 5 अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 5 अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?