सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: न्यूजीलैंड को T20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज टीम से बाहर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - न्यूजीलैंड को T20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज टीम से बाहर

न्यूजीलैंड को T20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज टीम से बाहर

UB News Network
Last updated: जनवरी 23, 2026 11:53 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
न्यूजीलैंड को T20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज टीम से बाहर
साझा करें

 नई दिल्ली

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिलने चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट की रिलीज के अनुसार एडम मिलने को यह चोट SA20 लीग के दौरान लगी। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में काइल जैमीसन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जो इस समय भारत में 5 मैच की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। जैमीसन पहले से ही न्यूजीलैंड की ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा थे। क्रिकेट न्यूजीलैंड ने अपना अपडेटेड स्क्वॉड भी जारी कर दिया है। न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-डी का हिस्सा है। उनका पहला मैच 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट की रिलीज के अनुसार, एडम मिलने बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ब्लैककैप्स टीम में काइल जैमीसन को शामिल किया गया है। मिलने को रविवार को SA20 में बॉलिंग करते समय चोट लगी थी और बाद में स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला।

जैमीसन, जो अभी भारत के ब्लैककैप्स व्हाइट-बॉल दौरे का हिस्सा हैं, उन्हें T20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। पहले उन्हें भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया था।

ब्लैककैप्स के कोच रॉब वाल्टर ने मिल्ने के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा, “हम सब एडम के लिए बहुत दुखी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने के लिए बहुत मेहनत की थी और ईस्टर्न केप सनराइजर्स के लिए अपने आठ मैचों में वह अपने बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे थे। यह एडम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण समय है और हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”

वाल्टर ने कहा कि जैमीसन एक काबिल रिप्लेसमेंट हैं। “यह बहुत अच्छी बात है कि काइल पहले से ही भारत में हमारे साथ हैं। वह हमारे पेस-बॉलिंग ग्रुप के एक अहम सदस्य हैं और इस दौरे पर उन्होंने शानदार शुरुआत की है। वह एक मेहनती खिलाड़ी हैं जिनके पास अच्छे स्किल्स और अनुभव हैं जो टूर्नामेंट में उनके काम आएंगे।”

वाल्टर ने पुष्टि की कि T20 वर्ल्ड कप के लिए एक रिप्लेसमेंट ट्रैवलिंग रिजर्व की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड- मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

TAGGED:SportsT20 World Cup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर कश्मीर में भारी बर्फबारी, 24 फ्लाइट्स रद्द, रामबन से बरामाूला तक बर्फ की सफेद चा कश्मीर में भारी बर्फबारी, 24 फ्लाइट्स रद्द, रामबन से बरामाूला तक बर्फ की सफेद चा
अगली ख़बर विजय के रास्ते पर भारत! 2nd T20I में नजरें इन स्टार्स पर विजय के रास्ते पर भारत! 2nd T20I में नजरें इन स्टार्स पर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?