शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: आजम खां परिवार की ट्रस्ट से विदाई, जौहर ट्रस्ट की नई अध्यक्ष बनीं निकहत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - आजम खां परिवार की ट्रस्ट से विदाई, जौहर ट्रस्ट की नई अध्यक्ष बनीं निकहत

आजम खां परिवार की ट्रस्ट से विदाई, जौहर ट्रस्ट की नई अध्यक्ष बनीं निकहत

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 8:59 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
आजम खां परिवार की ट्रस्ट से विदाई, जौहर ट्रस्ट की नई अध्यक्ष बनीं निकहत
साझा करें

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां ने पत्नी-बेटे के साथ जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया। परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट’ के आधिकारिक पदों से खुद को अलग कर लिया है। गुरुवार को आजम खां के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें आजम की बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष और उनके बड़े बेटे मोहम्मद अदीब आजम को सचिव बनाया गया है।

मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करती है। इस ट्रस्ट में आजम खां अध्यक्ष थे जबकि उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा सचिव, इतना ही नहीं आजम खां के दोनो बेटे अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम इस ट्रस्ट के सदस्य हुआ करते थे लेकिन, आजम खां और जौहर ट्रस्ट पर कसते कानूनी शिकंजे के बाद आजम खां ने बेटे अब्दुल्ला और पत्नी डा. तजीन फात्मा के साथ खुद को जौहर ट्रस्ट से अलग कर लिया है।

मालूम हो कि पूर्व में जब आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा जेल में बंद थे तब ट्रस्ट के संचालन में भी असुविधा हो रही थी। लिहाजा, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा. एसएन सलाम ने बताया कि ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी से आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला ने खुद को अलग कर लिया है। अब निकहत अफलाक इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं जबकि, मोहम्मद अदीब आजम खां सचिव हैं।

 

TAGGED:Major change at Jauhar TrustUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बच्चों की ऑनलाइन दुनिया पर लग सकता है ताला, 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सोशल मीडिय बच्चों की ऑनलाइन दुनिया पर लग सकता है ताला, 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सोशल मीडिय
अगली ख़बर दावोस में ट्रंप का धमाकेदार भाषण, EU ने की अमेरिका के साथ ट्रेड डील फ्रीज करने क दावोस में ट्रंप का धमाकेदार भाषण, EU ने की अमेरिका के साथ ट्रेड डील फ्रीज करने क

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?