बुधवार, अप्रैल 22, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: इंडिया में बजेगा कान्‍ये वेस्‍ट का रैप, जल्द होगा धमाकेदार लाइव शो
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - इंडिया में बजेगा कान्‍ये वेस्‍ट का रैप, जल्द होगा धमाकेदार लाइव शो

इंडिया में बजेगा कान्‍ये वेस्‍ट का रैप, जल्द होगा धमाकेदार लाइव शो

UB News Network
Last updated: जनवरी 22, 2026 5:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
इंडिया में बजेगा कान्‍ये वेस्‍ट का रैप, जल्द होगा धमाकेदार लाइव शो
साझा करें

लॉस एंजिल्स

बीते कुछ साल में भारत में लाइव म्‍यूजिक शोज को लेकर क्रेज बढ़ा है। हमने देसी कलाकारों में दिलजीत दोसांझ से लेकर सुनिध‍ि चौहान, हनी सिंह और करण औजला के लिए स्‍टेडियम में जनसैलाब देखा है। यही नहीं, जस्‍ट‍िन बीबर, दुआ लीपा, कोल्‍डप्‍ले और एड शीरन जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्‍ट्स के म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में दर्शकों और फैंस की भारी भीड़ उमड़ी है। अब चर्चा है कि ग्लोबल रैप सुपरस्टार कान्ये वेस्ट भारत आ रहे हैं। जी हां, बताया जाता है कि अप्रैल 2026 में वह अपना पहला इंडिया टूर लाने वाले हैं। हालांकि, अभी तारीखों और शहरों की पुष्‍ट‍ि नहीं है, लेकिन दावा किया गया है कि 24 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुके कान्‍ये अपना पहला परफॉर्मेंस-बेस्ड इंडिया टूर प्लान कर रहे हैं।

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्‍ट भारत में अपना कॉन्सर्ट डेब्यू करेंगे। मॉडर्न म्यूजिक के साउंडस्केप को बदलने के लिए पहचाने जाने वाले कान्‍ये को ‘ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम रैपर’ कहा जाता है। ‘आई वंडर’, ‘गोल्‍ड डिगर’, ‘रनअवे’ और ‘हार्टलेस’ के लिए मशहूर कान्‍ये उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

19 साल की उम्र में पहला ऑफिशियल प्रोडक्‍शन
अटलांटा में पैदा हुए 48 साल के कान्‍ये वेस्ट ने अपने प्रोडक्शन करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की थी। उन्‍होंने शिकागो के उभरते हुए लोकल कलाकारों के लिए बीट्स बनाए। महज 19 साल की उम्र में उन्‍हें अपना पहला ऑफिशियल प्रोडक्शन क्रेडिट मिला। उन्होंने शिकागो के अंडरग्राउंड रैपर ग्रेव के 1996 के पहले एल्बम ‘डाउन टू अर्थ’ में आठ ट्रैक प्रोड्यूस किए थे।

24 ग्रैमी अवॉर्ड, दुनियाभर में म्‍यूजिक लवर्स मानते हैं ‘OG’
कान्ये वेस्ट का नाम सिर्फ उनके हिट सिंगल्स तक ही सीमित नहीं है। वह हिप-हॉप, गॉस्पेल और अवॉन-गार्ड एक्सपेरिमेंटेशन के लिए भी जाने जाते हैं। माना जाता है कि उन्‍होंने ग्लोबल पॉप कल्चर को पॉपुलर बनया। कान्‍ये की बादशाहत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वह 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं। ‘स्ट्रॉन्गर’, ‘गुड लाइफ’ और ‘अल्ट्रालाइट बीम’ जैसे उनके सुपरहिट ट्रैक दुनियाभर में म्‍यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्‍सा हैं।

पहले भी दो बार भारत आ चुके हैं कान्‍ये वेस्‍ट, पर यह पहला कॉन्‍सर्ट
यह भी कम दिचलस्‍प नहीं है कि कान्‍ये वेस्‍ट भारत में भले ही पहली बार कॉन्‍सर्ट करने वाले हैं, लेनिक वह इससे पहले हिंदुस्‍तान आ चुके हैं। साल 2009 में आध्यात्म की खोज में भारत आए थे। उन्‍होंने यहां एक आश्रम में काफी समय बिताया था। इसके कुछ साल बाद, 2012 में, वह अपने वमुन फैशन लेबल के सिलसिले में मुंबई आए।

कान्‍ये वेस्‍ट की नेट वर्थ, किम कर्दाश‍ियन और बियांका सेनसोरी से शादी
कान्‍ये वेस्ट के इंडिया टूर से हिंदुस्‍तान को ग्लोबल लाइव-म्यूजिक मैप पर भी पॉपुलैरिटी मिलेगी। वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि वह दुनिया के सबसे अमीर म्‍यूजिक आर्टिस्‍ट हैं। उनकी नेट वर्थ 2.77 बिलियन डॉलर बताई जाती है, जो 2,51,95 करोड़ रुपये है। कान्‍ये वेस्‍ट में साल 2014 में किम कर्दाश‍ियन से शादी की थी, जिनसे 2022 में उनका तलाक हो गया। उसी साल यानी 20222 में ही उन्‍होंने बियांका सेनसोरी से शादी की।

TAGGED:EntertainmentKanye West
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 26 जनवरी पर तिरंगा फहराने के लिए राज्यपाल और सीएम के साथ मंत्री किस जिले में जाए 26 जनवरी पर तिरंगा फहराने के लिए राज्यपाल और सीएम के साथ मंत्री किस जिले में जाए
अगली ख़बर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सामने म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू हस्ताक्षर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सामने म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू हस्ताक्षर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?