शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: न्यूज़ीलैंड ने भारत दौरे के लिए बदली टीम, टी20 स्क्वॉड में शामिल हुए क्रिस्टियन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - न्यूज़ीलैंड ने भारत दौरे के लिए बदली टीम, टी20 स्क्वॉड में शामिल हुए क्रिस्टियन

न्यूज़ीलैंड ने भारत दौरे के लिए बदली टीम, टी20 स्क्वॉड में शामिल हुए क्रिस्टियन

UB News Network
Last updated: जनवरी 21, 2026 9:12 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
न्यूज़ीलैंड ने भारत दौरे के लिए बदली टीम, टी20 स्क्वॉड में शामिल हुए क्रिस्टियन
साझा करें

नागपुर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए युवा हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया है। यह सीरीज बुधवार से नागपुर में शुरू होगी। दरअसल, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और अनुभवी स्पिन गेंदबाज माइकल ब्रेसवेल इस समय चोट से जूझ रहे हैं, इसी वजह से टीम प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।

क्रिस्टियन क्लार्क ने हाल ही में अपने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लिए, जिनमें भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को दो बार आउट करना भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में उपयोगी रन बनाए और क्षेत्ररक्षण में दो कैच भी पकड़े।

न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने बताया कि क्लार्क को मुख्य रूप से बैकअप विकल्प के तौर पर टीम में रखा गया है, ताकि तेज गेंदबाजों के कार्यभार को सही तरीके से संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय टीम में खिलाड़ियों का आना-जाना चल रहा है। कुछ खिलाड़ी चोट से लौट रहे हैं, कुछ फ्रेंचाइजी क्रिकेट से सीधे जुड़ रहे हैं और बाकी खिलाड़ी भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और सुपर स्मैश के बाद टीम से मिल रहे हैं।

वाल्टर ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे पास इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए पर्याप्त तेज गेंदबाजी के विकल्प हों और यह क्रिस्टियन के लिए भारत के अपने पहले दौरे पर ग्रुप के साथ थोड़ा और समय बिताने का एक शानदार मौका है। उन्होंने निश्चित रूप से वनडे सीरीज में अपनी प्रतिभा दिखाई, लेकिन जो बात खास तौर पर प्रभावशाली थी, वह थी उनका शांत स्वभाव और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता।”

कोच ने यह भी पुष्टि की कि माइकल ब्रेसवेल नागपुर पहुंचे हैं। इंदौर में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय उनके बाएं पिंडली में हल्की चोट लगी थी। आने वाले दिनों में उनका इलाज और निगरानी की जाएगी, इसके बाद दौरे में आगे खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

वहीं, तेज गेंदबाज एडम मिल्ने दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट का शिकार हो गए हैं। उनकी चोट का आकलन किया जा रहा है।

रॉब वॉल्टर ने बताया कि इंदौर में एकदिवसीय सीरीज जीतने के बाद टीम अच्छे मनोबल के साथ नागपुर पहुंची है। शानदार टीम वर्क के साथ कई बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिले, जिससे हमने कुछ ऐसा हासिल किया जो पहले कभी नहीं हुआ था।

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क (पहले तीन मैच), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी

 

TAGGED:Christian ClarkeSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रक्षा उत्पादन में एमपी की बड़ी भूमिका, भारतीय सेना को मिलेंगे 10 ‘अजेय’ टैंक रक्षा उत्पादन में एमपी की बड़ी भूमिका, भारतीय सेना को मिलेंगे 10 ‘अजेय’ टैंक
अगली ख़बर रामगंजमंडी स्टेशन पर बढ़ी सतर्कता: बाबा बागेश्वर कथा को लेकर विशेष रेलवे व्यवस्थ रामगंजमंडी स्टेशन पर बढ़ी सतर्कता: बाबा बागेश्वर कथा को लेकर विशेष रेलवे व्यवस्थ

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?