शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पथराव में 5 पुलिस जवान घायल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पथराव में 5 पुलिस जवान घायल

वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पथराव में 5 पुलिस जवान घायल

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 7:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पथराव में 5 पुलिस जवान घायल
साझा करें

गया.

बेलागंज थाना क्षेत्र के जाहिर बिगहा गांव में शुक्रवार के सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जब न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर उसके स्वजनों ने हमला कर दिया। इस हिंसक घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार बेलागंज थाना की पुलिस न्यायालय के आदेश पर वारंटी विनोद चौधरी को गिरफ्तार करने जाहिर बिगहा गांव पहुंची थी। 

पुलिस टीम पर पथराव कर दिया
पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वारंटी को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान वारंटी के स्वजनों पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि स्वजनों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सिपाही मदन कुमार, दुर्गानंद पासवान, मीरा कुमारी, चौकीदार नंदू पासवान एवं मनोज कुमार घायल हो गए। सभी जख्मी पुलिसकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया। 

पुलिस वाहन का शीशा टूटा
हमले के दौरान पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। जिससे वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। घटना को लेकर अवर निरीक्षक अभिनेश कुमार के लिखित आवेदन पर बेलागंज थाना में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कलमंती देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने और पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा हीं जाएगा।

TAGGED:Biharwanted Arrest
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘होम डिलीवरी चालू है’ के पोस्टर संग शराब का ठेला, देवास में कांग्रेस ने किया प्र ‘होम डिलीवरी चालू है’ के पोस्टर संग शराब का ठेला, देवास में कांग्रेस ने किया प्र
अगली ख़बर आबकारी नीति 2026-27 का निर्धारण करने मंत्रि-परिषद् समिति गठित आबकारी नीति 2026-27 का निर्धारण करने मंत्रि-परिषद् समिति गठित

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?