शुक्रवार, मई 15, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: गया में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागा परीक्षार्थी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - गया में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागा परीक्षार्थी

गया में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागा परीक्षार्थी

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 7:04 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
गया में पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर भागा परीक्षार्थी
साझा करें

गयाजी.

बिहार पुलिस सेवा आयोग के देखरेख में पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए गया जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर पीटी परीक्षा दो पाली में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इन केंद्रों पर परीक्षा को शांतिपूर्ण संचालन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी व बलों की तैनाती की गई है।

परीक्षा समाप्ति के बाद एक परीक्षा केंद्र जिला स्कूल से एक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र का सेट लेकर फरार हो गया। परीक्षा हाल में सेट नहीं मिलने पर हड़कंप मच गया। वीक्षक ने तत्काल जिला स्कूल के केंद्राधीक्षक को प्रश्न पत्र का एक सेट गायब होने की जानकारी ली। जमा कराएं गए कॉपी सहित प्रश्न पत्रों को जांच की गई है। जांच में एक सेट गायब पाया गया।

केंद्राधीक्षक कुमारी सरिता ने इस मामले में परीक्षार्थी रजनीकांत पिता उमाकांत शर्मा के खिलाफ सिविल लाइंस थाना में रविवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने की है। इधर, परीक्षा के प्रभारी सह अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक पद की परीक्षा दोनों पाली शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।

प्रथम पाली में 9528 परीक्षार्थी को 17 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होना था। इसमें से 5724 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इस पाली में 3804 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे पाली में 9528 परीक्षार्थी को शामिल होना था। इसमें से 5728 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, इस पाली में 3748 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में 7552 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

TAGGED:BiharPolice Sub-Inspector examination
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर भोजशाला विवाद पर प्रशासन अलर्ट, टकराव टालने के लिए अपनाया गया 2016 का फार्मूला भोजशाला विवाद पर प्रशासन अलर्ट, टकराव टालने के लिए अपनाया गया 2016 का फार्मूला
अगली ख़बर गुकेश और अर्जुन का मुकाबला बराबरी पर खत्म, टाटा स्टील मास्टर्स में प्रज्ञानानंद गुकेश और अर्जुन का मुकाबला बराबरी पर खत्म, टाटा स्टील मास्टर्स में प्रज्ञानानंद

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?