रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: BCCI का सख्त फैसला! सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से फिसल सकते हैं विराट-रोहित, नए नियमों
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - BCCI का सख्त फैसला! सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से फिसल सकते हैं विराट-रोहित, नए नियमों

BCCI का सख्त फैसला! सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से फिसल सकते हैं विराट-रोहित, नए नियमों

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 6:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
BCCI का सख्त फैसला! सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से फिसल सकते हैं विराट-रोहित, नए नियमों
साझा करें

नई दिल्ली
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से एक झटका लग सकता है। विराट और रोहित दोनों का डिमोशन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होने की संभावना है। इसके पीछे की वजह ये है कि बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ए प्लस कैटेगरी को खत्म कर सकती है और सिर्फ ए, बी और सी कैटेगरी को जारी रख सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का भी डिमोशन होगा, जो पिछली बार ए प्लस कैटेगरी का हिस्सा थे। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक के लिए रिटेनरशिप का ऐलान बीसीसीआई को करना है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई एक बदला हुआ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम लाने वाला है, जिसके तहत ग्रेड A प्लस कैटेगरी बंद कर दी जाएगी। BCCI सूत्रों के मानें तो अगर बोर्ड ने नए मॉडल को मंजूरी दी तो फिर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड B में रखे जाने की उम्मीद है। वे अभी तक ए प्लस कैटेगरी में थे। रविंद्र जडेजा का भी यही हाल होगा, लेकिन जसप्रीत बुमराह ए कैटेगरी में चले जाएंगे।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। कमिटी ने A प्लस कैटेगरी (7 करोड़ रुपये) को खत्म करने और सिर्फ तीन कैटेगरी: A, B, और C रखने की सलाह दी है। सिर्फ 3 कैटेगरी रहने पर सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव होगा। ए प्लस कैटेगरी के लिए पहले 7 करोड़ मिलते थे, ए के लिए 5, बी के लिए 3 और सी के लिए 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते थे। अगर ये मॉडल अप्रूव हुआ तो सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे रोहित और विराट को बी कैटेगरी में रखा जाएगा।

अप्रैल 2025 में घोषित की गई 2024-25 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में रोहित, विराट, जडेजा और बुमराह A प्लस कैटेगरी में थे, जबकि मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत ग्रेड A में शामिल थे। सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ग्रेड B का हिस्सा थे और ग्रेड C में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को जगह दी गई थी।

 

TAGGED:Kohli and RohitSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आयोग का अहम फैसला: नगर निगम चुनाव में 25 वर्षों बाद लौटेगा बैलेट पेपर सिस्टम आयोग का अहम फैसला: नगर निगम चुनाव में 25 वर्षों बाद लौटेगा बैलेट पेपर सिस्टम
अगली ख़बर यूपी दिवस विशेष: यूपी में अब पलायन नहीं, ‘परावर्तन’ का दौर यूपी दिवस विशेष: यूपी में अब पलायन नहीं, ‘परावर्तन’ का दौर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?