बुधवार, अप्रैल 22, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सिरसा में हनीट्रैप में 16 लाख की वसूली पर महिला सहित दो गिरफ्तार
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सिरसा में हनीट्रैप में 16 लाख की वसूली पर महिला सहित दो गिरफ्तार

सिरसा में हनीट्रैप में 16 लाख की वसूली पर महिला सहित दो गिरफ्तार

UB News Network
Last updated: जनवरी 20, 2026 3:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
सिरसा में हनीट्रैप में 16 लाख की वसूली पर महिला सहित दो गिरफ्तार
साझा करें

सिरसा.

शहर थाना पुलिस ने हनीट्रैप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपितों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि नौ नवंबर 2025 को महावीर कालोनी की गली नंबर चार निवासी शिवकुमार ने शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया था कि करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर पूजा नामक महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि आपका परिचित हिसार के डाटा गांव निवासी राजेश कुमार मेरे पास आया है और वह आपसे मिलना चाहता है। इसके बाद पीड़ित को सुरखाब चौक पर बुलाया। कमरे में बंद कर बना लिया वीडियो, फिर लगे धमकाने पीड़ित के अनुसार बाद में उसे आटो मार्केट बुलाकर एक अनजान मकान में ले जाया गया, जहां पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी। दोनों महिलाओं ने उसे बैठा लिया और कपड़े उतरवा दिए। इसी दौरान एक युवक आया और उसका वीडियो बनाने लगा।

थोड़ी देर बाद दो अन्य युवक भी पहुंचे, जिन्होंने मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। आरोपितों ने उसका मोबाइल छीनकर 20 लाख रुपये की मांग की और राशि न देने पर वीडियो परिवार को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को आरोपितों ने फ्लाईओवर के नीचे से पीड़ित का अपहरण कर लिया और लगातार पैसे देने का दबाव बनाते रहे।

इस दौरान पीड़ित का एटीएम कार्ड छीनकर 25 हजार रुपये निकलवा लिए तथा उसके प्लाट के कागजात जबरन लेकर सरकारी रेट पर बेचकर कुल 16 लाख 61 हजार रुपये की वसूली की गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हांसी के डाटा गांव निवासी राजेश कुमार, बाजेकां गांव निवासी दलबीर सिंह तथा एक महिला को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

TAGGED:HaryanaSirsa Honeytrap
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जनसेवक ग्रेड-III भर्ती: बिहार में 180 पदों के लिए दोबारा आवेदन का मौका जनसेवक ग्रेड-III भर्ती: बिहार में 180 पदों के लिए दोबारा आवेदन का मौका
अगली ख़बर ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?