मंगलवार, मई 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस टी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस टी

दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस टी

UB News Network
Last updated: जनवरी 19, 2026 10:20 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत, इस टी
साझा करें

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका ने तंजानिया के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में 329 रन से जीत दर्ज की। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर है, जिसने 20 जनवरी 2002 को केन्या के विरुद्ध 430 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद भारत ने 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ मुकाबला 326 रन से जीता था।

दक्षिण अफ्रीका ने 397 रन बनाए
हाई परफॉर्मेंस ओवल में खेले गए ग्रुप-डी के इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 397 रन बनाए। इस टीम के लिए जोरिच वान शाल्कविक और अदनान लगैडियन ने 7.5 ओवरों में 58 रन की साझेदारी की। जोरिच वान शाल्कविक ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाए, जबकि अदनान ने 31 गेंदों में 32 रन की पारी खेली।
 
मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने जड़े शतक
टीम ने 93 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया और जेसन रॉवल्स ने तीसरे विकेट के लिए 176 गेंदों में 201 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। मोहम्मद बुलबुलिया 108 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 108 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेसन ने 101 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 125 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, पॉल जेम्स ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 46 रन बनाए।

तंजानिया 32.2 ओवरों में महज 68 रन पर सिमट गई
विपक्षी खेमे से सिम्बा म्बाकी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि खालिदी जुमा और अल्फ्रेड डेनिययल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में तंजानिया 32.2 ओवरों में महज 68 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 13 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से लक्ष बकरानिया ने सिम्बा म्बाकी के साथ पांचवें विकेट के लिए 26 रन जुटाए, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई।
 
सिम्बा म्बाकी ने 17 रन, जबकि एक्रे पास्कल ह्यूगो ने नाबाद 12 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन तंजानिया को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बुयांडा माजोला और जेसन रोल्स ने 2-2 विकेट निकाले। यह दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत रही, जबकि तंजानिया को लगातार दूसरी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

TAGGED:South AfricaSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अमृत मंथन–2026 : अमृत 2.0 परियोजनाओं की प्रगति को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला हु अमृत मंथन–2026 : अमृत 2.0 परियोजनाओं की प्रगति को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला हु
अगली ख़बर गणतंत्र दिवस समारोह: किसान-श्रमिक से लेकर वैज्ञानिक तक, 10 हजार खास मेहमानों को गणतंत्र दिवस समारोह: किसान-श्रमिक से लेकर वैज्ञानिक तक, 10 हजार खास मेहमानों को

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?