रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी के रुख की सराहना की, बोले सांसद– सम
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी के रुख की सराहना की, बोले सांसद– सम

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी के रुख की सराहना की, बोले सांसद– सम

UB News Network
Last updated: जनवरी 19, 2026 9:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी के रुख की सराहना की, बोले सांसद– सम
साझा करें

नई दिल्ली
ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को एक पत्र भेजकर गाय की गरिमा और सुरक्षा का विषय उठाने के लिए साधुवाद दिया है। इस पर खुशी जताते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा है कि वह विभिन्न मंचों से इस मुद्दे को उठाते रहते हैं और समय आने पर संसद में भी उठाएंगे। सांसद ने कहा कि इस्लाम धर्म के मानने वालों की गाय के प्रति भावना के सवाल पर लोगों में गलत धारणा भर दी गई है। गाय का घी सभी के लिए बहुत मुफीद है, अमृत समान है। मुसलमानों के बारे में यह गलत प्रोपेगंडा है। इस देश में हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं को आहत करने की मुसलमानों की कभी मंशा नहीं रही।
 
सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि बचपन में जब हमें नजला हो जाता था तो मां गाय का पुराना घी मंगाकर छाती पर मल कर सेंक देती थी। यह सर्वोत्तम दवा मानी जाती थी। माना जाता था कि नजला और छाती की जकड़न ठीक हो जाएगी। सांसद ने ये बातें यू ट्यूब चैनल ‘बृजभूषण मारकंडेय’ से बातचीत के दौरान कहीं। अफजाल अंसारी ने कहा कि लोगों में गलत धारणा भर दी गई है कि मुसलमान गाय का मांस खाने के लिए आतुर है। ऐसा है नहीं और यदि कोई ऐसा सोचता है तो वह या तो अपने नबी की बातों को समझ ही नहीं पाया या पढ़ नहीं पाया या सुन नहीं पाया।

सांसद ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने जब गोरक्षा के लिए कदम उठाया तो मुझे बहुत अच्छा लगा। गाजीपुर के सांसद ने कहा कि शंकराचार्य जी के इस अभियान का मैं समर्थक हूं। सार्वजनिक मंचों पर प्रशंसा करता हूं। समय आएगा तो संसद में भी बोलूंगा।

गोरक्षा के लिए मुखर हैं शंकराचार्य
बता दें कि ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद लंबे समय से गौ रक्षा के लिए मुखर हैं। वह गाय को राष्ट्र माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और पूरे देश के लिए समान कानून बनाने की मांग करते हैं। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने ‘गौ प्रतिष्ठा यात्रा’ जैसे आंदोलन चलाए हैं। वह देश भर में गौ रक्षा के प्रति जन-जागृति लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही वह राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की अपील करते हैं। वह लोगों से गौ रक्षक उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील करते हैं।

 

TAGGED:Shankaracharya Avimukteshwaranand
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ‘अब शांति मेरी जिम्मेदारी नहीं’ नोबेल पर भड़के ट्रंप, नॉर्वे PM को लिखा पत्र लीक ‘अब शांति मेरी जिम्मेदारी नहीं’ नोबेल पर भड़के ट्रंप, नॉर्वे PM को लिखा पत्र लीक
अगली ख़बर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी के रुख की सराहना की, बोले सांसद– सम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अफजाल अंसारी के रुख की सराहना की, बोले सांसद– सम

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?