सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: न्यूज़ीलैंड से हार के बाद शुभमन गिल पर तंज, ‘कप्तानी सीखने के लिए स्कूल जाना होग
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - न्यूज़ीलैंड से हार के बाद शुभमन गिल पर तंज, ‘कप्तानी सीखने के लिए स्कूल जाना होग

न्यूज़ीलैंड से हार के बाद शुभमन गिल पर तंज, ‘कप्तानी सीखने के लिए स्कूल जाना होग

UB News Network
Last updated: जनवरी 19, 2026 6:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
न्यूज़ीलैंड से हार के बाद शुभमन गिल पर तंज, ‘कप्तानी सीखने के लिए स्कूल जाना होग
साझा करें

नई दिल्ली
शुभमन गिल भारत के पहले ऐसे कप्तान बने हैं जिनकी अगुआई में टीम इंडिया को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के हाथों किसी वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को मेहमान टीम ने इंदौर में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में भारत को 41 रन से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। पहली बार न्यूजीलैंड की किसी टीम ने भारत को उसी की सरजमीं पर वनडे सीरीज में शिकस्त दी। इस बीच एक क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर ने शुभमन गिल की कप्तानी की गलतियां गिनाते हुए उन्हें स्कूल जाने और कप्तानी सीखने की सलाह दी है।
 
न्यूजीलैंड के हाथों भारत की वनडे होम सीरीज में पहली हार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने शुभमन गिल की कप्तानी पर तंज कसा है। अली ने अपने यूट्यूब शो ‘द गेम प्लान’ में तंजिया लहजे में कहा, ‘इसका श्रेय भारतीय कप्तान को जाता है, मिस्टर गिल और उनकी कप्तानी को। भारत हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बिना खेल रहा था। शमी को तो वे लोग चुन हीी नहीं रहे हैं। भारत की ताकत सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा पर आकर टिक गई है। राहुल ने दो मैचों में स्कोर किया लेकिन इस बार वह सस्ते में आउट हो गए। बाकी लोग क्या कर रहे थे?’

बासित ने आगे कहा, ‘जब न्यूजीलैंड ने पहले ओडीआई में 300 प्लस का टारगेट लगभग हासिल ही कर लिया था तब उन्होंने अपना लक्ष्य तय कर लिया था। पेसर्स को छोड़ दें तो भारत के मुख्य गेंदबाज कौन हैं? कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा। आपके पास विशेषज्ञ गेंदबाज हैं लेकिन आपने उनसे पहले नीतीश रेड्डी से गेंदबाजी कराई। शुभमन गिल शान मसूद को कॉपी करने की कोशिश कर रहे थे। बस उन संदेशों को फॉलो करना जो ड्रेसिंग रूम से दिए जा रहे हैं। आपको शुरुआती सफलता की जरूरत थी। मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। स्कूल जाइए और कप्तानी सीखिए।’

इंदौर में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डेरिल मिचेल ने 137 और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में भारतीय टीम 26 ओवर में 296 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह उसे 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैं ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारतीय सरजमीं पर उसकी ये पहले वनडे सीरीज जीत है।

भारत की तरफ से विराट कोहली ने 124 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। नीतीश कुमार रेड्डी ने 57 गेंद में 53 रन और हर्षित राणा ने 43 गेंद में 52 रन की पारी खेली। राणा ने अपने पहले ओडीआई अर्धशतक के दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े।

 

TAGGED:Shubman GillSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नितिन नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, नामांकन दाखिल; निर्विरोध चुने नितिन नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, नामांकन दाखिल; निर्विरोध चुने
अगली ख़बर क्या आप सही तरीके से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा? जानिए 10 जरूरी नियम और आम भूलें क्या आप सही तरीके से पढ़ते हैं हनुमान चालीसा? जानिए 10 जरूरी नियम और आम भूलें

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?