रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव को लेकर सरकार पर बरसे हरीश रावत
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव को लेकर सरकार पर बरसे हरीश रावत

लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव को लेकर सरकार पर बरसे हरीश रावत

UB News Network
Last updated: जनवरी 19, 2026 4:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव को लेकर सरकार पर बरसे हरीश रावत
साझा करें

चंडीगढ़.

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने लाडो लक्ष्मी योजना में किए गए बदलावों को लेकर हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। रादौर के गांव धौलरा में कांग्रेस नेता सतीश सांगवान के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना जनकल्याण से अधिक चुनावी लाभ के उद्देश्य से लाई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना एक बड़ी चुनावी घूस थी, जिसे लागू करना और बाद में उसमें समन्वय बैठाना भाजपा सरकार के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। हरीश रावत ने कहा कि इस तरह के प्रयोग पहले भी बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में चुनाव से पहले किए जा चुके हैं, जहां योजनाओं के जरिए वोट साधने का प्रयास किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि यदि वास्तव में जनता का भला करना है तो योजनाओं की राशि का उपयोग रोजगार सृजन, उत्पादक कार्यों और खेती में सब्सिडी देने में किया जाना चाहिए, जिससे किसानों और आम लोगों को स्थायी लाभ मिल सके।

इस दौरान हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के भीतर की गुटबाजी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी से कुछ कमियां जरूर हुई हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड और 2024 में हरियाणा में कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंचकर चूक गई, लेकिन इन अनुभवों से सीख लेकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

TAGGED:Harish RawatHaryana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर इको क्लब के तत्वावधान में भाऊसाहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी  द्वारा रि इको क्लब के तत्वावधान में भाऊसाहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी द्वारा रि
अगली ख़बर ‘जनता दर्शन’ में आई महिला ने मुख्यमंत्री को सुनाया दुखड़ा, पुलिस आयुक्त को तत्काल ‘जनता दर्शन’ में आई महिला ने मुख्यमंत्री को सुनाया दुखड़ा, पुलिस आयुक्त को तत्काल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?