मंगलवार, मई 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अंबाह कांड: 10 डकैतों ने किन्नर गुरु के घर की तोड़ी शांति, 2 घंटे तक चले लूटपाट
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - ग्वालियर - अंबाह कांड: 10 डकैतों ने किन्नर गुरु के घर की तोड़ी शांति, 2 घंटे तक चले लूटपाट

अंबाह कांड: 10 डकैतों ने किन्नर गुरु के घर की तोड़ी शांति, 2 घंटे तक चले लूटपाट

UB News Network
Last updated: जनवरी 19, 2026 12:53 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
अंबाह कांड: 10 डकैतों ने किन्नर गुरु के घर की तोड़ी शांति, 2 घंटे तक चले लूटपाट
साझा करें

मुरैना
 मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में शनिवार देर रात एक किन्नर के घर बड़ी और सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस 8 से 10 नकाबपोश बदमाशों ने किन्नर राबिया के घर घुसकर करीब 30 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद चार किन्नरों को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी और लूट के बाद फरार हो गए।

घटना रात करीब 2 बजे की है। किन्नर राबिया के मुताबिक, उस वक्त वह अपने तीन चेलों के साथ घर में सो रही थी। बदमाश सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और गैस कटर से छत का दरवाजा काटकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद वे दूसरी मंजिल से होते हुए सीधे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे जहां कट्टे की नोक पर तीन चेलों को जगाया गया और डराकर काबू में कर लिया गया।

इसके बाद बदमाशों ने किन्नर राधिका को धमकाया और गुरु राबिया का कमरा खुलवाया। बदमाशों ने कमरे में रखे 22 तोला सोना, करीब 4 किलो चांदी और लगभग 4 लाख रुपए नकद लूट लिए। इतना ही नहीं किन्नरों ने जो जेवर पहने हुए थे उन्हें भी बदमाशों ने उतरवा लिए। वारदात के दौरान बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और सभी मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए ताकि कोई सबूत न बच सके।

सम्मेलन में जाने के लिए निकाले थे रुपए और गहने रविवार दोपहर के तीन बजे हैं। करीब 30 साल की सुर्ख लाल नाइटी और काली शॉल ओढ़े किन्नर गुरु राबिया अपने डेरे में पूजा वाले कमरे में बैठी हैं। उनके चेले कुछ खा लेने की गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन वो मना कर देती हैं। पहले सिर पीटती और फिर ताली बजाते हुए कहती हैं- लुट गए हम। अब तो कुछ दिन खाने-पीने तक के लाले पड़ने वाले हैं।

राबिया कहती हैं- अरे! हम लोगों को तो आज दिल्ली जाना था। वहां, रोहिणी के रामलीला मैदान में हम लोगों का बड़ा सम्मेलन चल रहा है। उसके लिए ही सोने-चांदी के गहने और रुपए निकालकर रखे थे।

शनिवार को दिनभर शहर में घूमकर जो नेग मिला, उसे लेकर मैं और चेले शाम करीब 6 बजे डेरे पर आ गए थे। थोड़ी बहुत गपशप के बाद सात-साढ़े सात बजे के करीब शाम की पूजा की। फिर एकाध घंटे बाद खाना खाया। बातें करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

बदमाश ने मेरे कनपटी पर कट्‌टा अड़ा दिया गुरु राबिया कहती हैं कि रात के करीब पौने 3 बज रहे होंगे। मुझे दरवाजा खटकने की आवाज सी आई। मैंने पूछा कौन है? बाहर से राधिका की आवाज आई। वो कह रही थी। मम्मा, गुरु दरवाजा खोलो। मैंने सोचा, ये इतनी जल्दी क्यों जाग गई।

जैसे ही दरवाजा खोला। बाहर बदमाश खड़े थे। उन्हें देखकर दरवाजा वापस बंद करने की कोशिश की, लेकिन वे धक्का देते हुए कमरे में घुस आए। एक बदमाश ने मेरी कनपटी पर कट्‌टा अड़ा दिया।

दूसरा बदमाश राधिका के सिर से बंदूक ताने खड़ा था। इसके बाद दो-तीन बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर अलमारी की चाबी मांगी। अलमारी में से 20-22 तोले सोने के गहने, चांदी और रुपए अपने साथ लाए झोलों में भर लिए। बदमाशों ने सोना नहीं इस शहर की इज्जत पर डाका डाला है।

उन्होंने मुझसे बाहर चलने को कहा। जैसे ही हॉल में आई तो देखा तीनों चेले रस्सी से बंधे पड़े थे। बदमाश उनके ऊपर भी बंदूक ताने खड़े थे। इतने में दो बदमाशों ने मेरे हाथ-पैर भी बांध दिए। इसी दौरान उनमें से एक ने कुछ मजा देने की बात कही। कहने लगे कि ये नकली किन्नर लग रहे हैं। ये औरत जैसे हैं। इन्हें चेक करो।

हम लोगों ने कसम खाई, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। बारी-बारी से हमारे कपड़े उतारे। अश्लील हरकतें कीं। हमारे शरीर पर काटा। प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। हम बेबस सब कुछ सहन करते रहे। शुक्र है कि हम सब किन्नर ही हैं, अगर कोई नकली हमारे साथ होता तो न जाने वे क्या करते।

उनमें से दो लोग आपस में फौजी और रवि कहकर एक-दूसरे को पुकार रहे थे। एक कह रहा था। देखो कोई गरिया (आदमी) तो नहीं है। जब उन्होंने गरिया कहा तो मुझे अजीब लगा, क्योंकि गरिया तो आदमी को हम किन्नर कहते हैं।

बिस्तर पर पटक कर भागे बदमाश गुरु राबिया कहती हैं कि इसके बाद बदमाशों ने हमारे साथ घिनौनी हरकतें की। 20-22 तोला सोना और चांदी ले गए। उन्होंने चारों के मोबाइल ले लिए। कहने लगे कि ये हम लेकर नहीं जाएंगे। हमारे जाने के बाद तुम्हारी गाड़ी के नीचे मिल जाएंगे। इसके बाद मेन गेट से भाग गए।

उन्होंने मेरे हाथ-पैर बांध पलंग पर उलटा पटक कंबल डाल दिया। जाते-जाते बाहर से कुंडी लगा दी। करीब 30-40 मिनट हम चारों इसी हालत में बिस्तर पर ही पड़े रहे। जब लगा कि बदमाश चले गए हैं तो हाथ खोलने के लिए एक-दूसरे के नजदीक आए। बमुश्किल एक-दूसरे के हाथ खोले।

हम लोग घर के दूसरे दरवाजे से बाहर निकले। सुबह करीब 4.30 बजे कुछ दूर राठौर कॉलोनी के लोगों से मदद मांगी। उनके कहने पर डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को सूचना दी।

हमारे हाथ-पैर बांधे, उलटा लेटाकर कंबल डाल दिया राबिया के चले श्री शर्मा बताती हैं कि रात करीब दो-ढाई बज रहे होंगे। मैं और रिया जमीन पर गद्दे पर सो रहे थे। किसी ने हमें हिलाया तो नींद खुली। देखा तो आठ-दस बदमाश खड़े हैं। सबके चेहरों पर नकाब था। सभी हथियार लिए हुए थे। इतने में ही रिया की नींद खुल गई। वो चिल्लाने लगी तो एक बदमाश ने उसके मुंह में ही बंदूक डाल दी। वो बोला, चिल्लाए तो मार डालेंगे। इसके बाद उन्होंने दोनों के हाथ-पैर बांध दिए। गद्दे पर उलटा लेटाकर कंबल डाल दिया।

अंबाह की इज्जत के लिए रखा था सोना घर में 22 तोला सोना, चार किलो चांदी और करीब चार लाख रुपए होने की वजह भी राबिया ने बताई है। वे कहती हैं कि ये दिल्ली में अंबाह की इज्जत रखने के लिए था। हम लोगों का दिल्ली में सम्मेलन चल रहा है। जो किन्नर जितना सोना पहनकर जाए, उसकी और जहां से वो आए हैं, उस शहर की धाक रहती है। इस सोने के गहने पहनकर हम दिल्ली में अंबाह की इज्जत बढ़ाते। हर शहर का किन्नर ऐसा ही करता है। इससे लोगों की दिलदारी की पहचान होती है। सोना हम खरीदते नहीं, बल्कि लोग खुशी के मौके पर नेग में देते हैं।

किन्नर राबिया ने आरोप लगाया कि लूटपाट के बाद बदमाशों ने एक-एक कर सभी चेलों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर उनके कपड़े उतरवाए और अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान बदमाश लगातार पूछते रहे कि घर में कोई पुरुष मौजूद है या नहीं। पीड़ितों के मुताबिक, बदमाशों में से एक व्यक्ति फारसी भाषा बोल रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछे किसी परिचित किन्नर या करीबी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है।

राबिया ने बताया कि जाते-जाते बदमाशों ने सभी को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और अगर पुलिस में शिकायत की गई तो बधाई के लिए बाहर निकलने पर गोली मार दी जाएगी। बदमाश घर से कुछ दूरी पर जाकर लूटे गए मोबाइल फोन मिट्टी में गाड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना सुबह करीब 4 बजे अंबाह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुरैना से डॉग स्क्वॉड की टीम और एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि बाइपास के किनारे स्थित किन्नर राबिया के घर पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। कट्टे की नोक पर सोना-चांदी और नकदी लूटी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

 

TAGGED:Madhya Pradeshrobber
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बड़ा हादसा झारखंड में, बारात ले जा रही बस की ब्रेक फेल, 9 मृत और 80 घायल बड़ा हादसा झारखंड में, बारात ले जा रही बस की ब्रेक फेल, 9 मृत और 80 घायल
अगली ख़बर हरियाणा, दिल्ली, यूपी के लिए जा रही कारें, ग्वालियर मेले में रिकॉर्ड प्री-बुकिंग हरियाणा, दिल्ली, यूपी के लिए जा रही कारें, ग्वालियर मेले में रिकॉर्ड प्री-बुकिंग

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?