सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: उड़ते विमान के बाथरूम में मिली धमकी, बम की सूचना के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिं
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - उड़ते विमान के बाथरूम में मिली धमकी, बम की सूचना के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिं

उड़ते विमान के बाथरूम में मिली धमकी, बम की सूचना के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिं

UB News Network
Last updated: जनवरी 18, 2026 3:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
उड़ते विमान के बाथरूम में मिली धमकी, बम की सूचना के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिं
साझा करें

लखनऊ
आसमान में उड़ते विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भर रही इस फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट इंडिगो की है। फ्लाइट के बाथरूम में टिश्यू पेपर पर लिखा था कि फ्लाइट में बम है। यह टिश्यू पेपर एक यात्री ने देखा तो उसने तत्काल क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पॉयलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान के कोने-कोने को चेक किया जा रहा है। फ्लाइट में 230 यात्री, दो पायलट और पांच क्रू मेंबर सवार थे।
 
इंडिगो एयरलाइंस की 6E-6650 फ्लाइट से रविवार की सुबह करीब 8:46 बजे एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को बम की सूचना मिली। यह सूचना मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी की गई। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इसे आइसोलेशन वे पर पार्क कराया गया। विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोककर सघन जांच कराई जा रही है। विमान के कोने-काने की जांच की जा रही है। फिलहाल, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने से यात्रियों, क्र मेंबर और अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
क्या बोली पुलिस

इस बारे में एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड और बीडीएस टीम से विमान की चेकिंग कराई जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। टिश्यू पेपर पर बम की सूचना किसने लिखी, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

24 जनवरी से नहीं जाएगी लखनऊ से अजमेर की सीधी फ्लाइट
उधर, उड़ान’ योजना की रीजनल कनेक्टिविटी के अन्तर्गत शुरू की गई एक और फ्लाइट बंद हो रही है। छोटी एयरलाइंस की लखनऊ से किशनगढ़ यानी अजमेर की सीधी फ्लाइट 24 जनवरी के बाद नहीं जाएगी। इसके पीछे यात्रियों को परिचालन कारण बताया गया है। लखनऊ से किशनगढ़ (अजमेर) के बीच सीधी उड़ान सेवा वर्ष 2024 की 16 फरवरी को शुरू हुई थी। इस रूट पर स्टार एयर एकमात्र एयरलाइन है जो सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती है। लखनऊ से फ्लाइट एस5-223 दिन में 10:45 बजे लखनऊ से रवाना हो कर 12:05 बजे किशनगढ़ पहुंचती है। वहीं, दिन में 3:35 बजे फ्लाइट एस5-222 किशनगढ़ से उड़ान भरकर 4:55 बजे लखनऊ पहुंचती है। दोनों शहरों के बीच मात्र 1 घंटा 20 मिनट का समय लेती है। यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन (मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) संचालित होती है।

 

TAGGED:flight caused panicUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर माता-पिता की सीख ने गढ़ा व्यक्तित्व: ‘कितना भी बदल जाओ…’ बोले NSA अजीत डोभाल माता-पिता की सीख ने गढ़ा व्यक्तित्व: ‘कितना भी बदल जाओ…’ बोले NSA अजीत डोभाल
अगली ख़बर उड़ते विमान के बाथरूम में मिली धमकी, बम की सूचना के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिं उड़ते विमान के बाथरूम में मिली धमकी, बम की सूचना के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिं

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?