सोमवार, अप्रैल 27, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: आदित्य धर ने कन्फर्म किया: ‘धुरंधर 2’ मार्च में करेगी धमाकेदार वापसी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - आदित्य धर ने कन्फर्म किया: ‘धुरंधर 2’ मार्च में करेगी धमाकेदार वापसी

आदित्य धर ने कन्फर्म किया: ‘धुरंधर 2’ मार्च में करेगी धमाकेदार वापसी

UB News Network
Last updated: जनवरी 17, 2026 12:13 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
आदित्य धर ने कन्फर्म किया: ‘धुरंधर 2’ मार्च में करेगी धमाकेदार वापसी
साझा करें

मुंबई 
      

रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फैंस फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से होगी.

पोस्टपोन हो रही हैं धुरंधर 2 

खबरें आ रही थीं कि ‘धुरंधर 2’ क्लैश से बचने के लिए पोस्टपोन होने वाली है. लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस को आश्वस्त किया है कि फिल्म में कोई देरी नहीं होगी. कई फैंस, जिन्होंने ‘धुरंधर’ को थिएटर में कई बार देखा है, इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर को टैग करते हुए पहले पार्ट के लिए अपना प्यार जाहिर किया. ऐसे में आदित्य ने बताया कि पिक्चर पोस्टपोन नहीं हो रही है.

एक फैन ने लिखा, ‘मुझे धुरंधर दूसरी बार थिएटर में देखे हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है और सच कहूं तो मैं अब भी इसे लेकर पूरी तरह ऑब्सेस्ड हूं. आज भी बार-बार इसे देखने का मन करता है. आप सच में GOAT डायरेक्टर हैं, धुरंधर 2 का इंतजार नहीं हो रहा. भारत ऐसे निर्देशक को पाकर धन्य है.’ आदित्य धर ने इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बहुत प्यारा. धन्यवाद. 19 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं.’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’, 1999 के IC-814 विमान अपहरण, 2001 के भारतीय संसद हमले और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों जैसे असल जिंदगी की पॉलिटिकल घटनाओं से प्रेरित है. सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजहरी की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी, जिसमें लियारी में उसके गुप्त आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन को पूरा होते दिखाया जाएगा. फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी सहित कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे.

‘टॉक्सिक’ की बात करें तो ये एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है. इसमें यश के साथ रुक्मिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी है. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.

TAGGED:Dhurandhar 2Entertainment
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर राहुल गांधी का इंदौर दौरा: भागीरथपुरा पीड़ितों से संवाद, प्रशासन ने कॉन्फ्रेंस प राहुल गांधी का इंदौर दौरा: भागीरथपुरा पीड़ितों से संवाद, प्रशासन ने कॉन्फ्रेंस प
अगली ख़बर अमेरिकी सीनेटरों ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखी चिट्ठी, दाल पर 30% टैरिफ हटाने की अपील अमेरिकी सीनेटरों ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखी चिट्ठी, दाल पर 30% टैरिफ हटाने की अपील

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?