मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ‘झारखंड में लूट-खसोट, हत्या और भ्रष्टाचार हावी’: बीजेपी अध्यक्ष
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ‘झारखंड में लूट-खसोट, हत्या और भ्रष्टाचार हावी’: बीजेपी अध्यक्ष

‘झारखंड में लूट-खसोट, हत्या और भ्रष्टाचार हावी’: बीजेपी अध्यक्ष

UB News Network
Last updated: जनवरी 16, 2026 4:37 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
‘झारखंड में लूट-खसोट, हत्या और भ्रष्टाचार हावी’: बीजेपी अध्यक्ष
साझा करें

रजरप्पा/रामगढ़.

भाजपा के नव नियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मां छिन्नमस्तिके की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाया और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति व जनकल्याण की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रेम, विश्वास और समर्पण के कारण ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला कार्यक्रम देवी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लेना रहा। उन्होंने मां से शक्ति, विवेक और मार्गदर्शन देने की प्रार्थना की, ताकि सौंपे गए दायित्व का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि मां छिन्नमस्तिके झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को राज्य के हर गांव, कस्बा, टोला और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार एक गरीब परिवार का बेटा प्रधानमंत्री बना है और उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

सरकार पर किया हमला
आदित्य साहू ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में लूट खसोट, हत्या बलात्कार व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। राज्य में अन्याय और अत्याचार लगातार बढ़ा है। कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण करिया मुंडा को फोन पर धमकी दिए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रदेश में बढ़ती अराजकता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब मौजूदा सरकार की कार्यशैली से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि झारखंड राज्य के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका रही है। आने वाले समय में जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी और चुनाव के माध्यम से अन्याय-अत्याचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और श्रद्धालु उपस्थित थे।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
पिछले दिनों धुर्वा रांची से दो बच्चे अंश व आंशिक के अपहरण की घटना से पूरा राज्य आक्रोशित था। राज्य भर की पुलिस उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही थी। लेकिन उन्हें ढूंढने काम बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
इसी को लेकर चितरपुर बाजार टांड़ में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बजरंग दल के डब्लू साहू, सचिन कुमार, सुनील कुमार, सन्नी नायक और अंशु कुमार को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बबला, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार, रमेश वर्मा, युगेश महतो सहित कई मौजूद थे।

TAGGED:BiharBJP President
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरियाणा में शीघ्र की जाएगी दंत चिकित्सकों की भर्ती हरियाणा में शीघ्र की जाएगी दंत चिकित्सकों की भर्ती
अगली ख़बर समस्तीपुर में ड्रोन से छिड़काव पर अनुदान का 106 किसानों ने किया आवेदन समस्तीपुर में ड्रोन से छिड़काव पर अनुदान का 106 किसानों ने किया आवेदन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?