गुरूवार, अप्रैल 30, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: Nothing का बड़ा कदम, बेंगलुरु में खुलेगा भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - Nothing का बड़ा कदम, बेंगलुरु में खुलेगा भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर

Nothing का बड़ा कदम, बेंगलुरु में खुलेगा भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर

UB News Network
Last updated: जनवरी 16, 2026 1:44 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
Nothing का बड़ा कदम, बेंगलुरु में खुलेगा भारत का पहला फ्लैगशिप स्टोर
साझा करें

मुंबई 

यूके की टेक कंपनी नथिंग अब भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि वह भारत में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलने वाली है. यह स्टोर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में खुलेगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी ओपनिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया गया है कि स्टोर जल्द ही शुरू होगा.

नथिंग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि यह फ्लैगशिप स्टोर ग्राहकों के लिए एक खास अनुभव लेकर आएगा. यहां लोग कंपनी के अलग-अलग प्रोडक्ट्स को खरीदने से करीब से देख और इस्तेमाल कर सकेंगे. इस स्टोर में नथिंग के स्मार्टफोन, ट्रू वायरलेस ईयरबड्स यानी TWS और दूसरे स्मार्ट डिवाइस शामिल होंगे. कंपनी का मकसद है कि ग्राहक प्रोडक्ट को सिर्फ तस्वीरों या ऑनलाइन रिव्यू के आधार पर न खरीदें, बल्कि उसे हाथ में पकड़कर उसका डिजाइन, फील और कम्फर्ट खुद महसूस करें और उसके बाद उसे खरीदने का मन बनाएं.

यह स्टोर नथिंग का भारत में पहला और दुनिया का दूसरा फ्लैगशिप स्टोर होगा. फिलहाल कंपनी का एकमात्र ब्रांड-ओन्ड स्टोर लंदन के सोहो इलाके में मौजूद है. ऐसे में भारत में फ्लैगशिप स्टोर खोलना यह दिखाता है कि नथिंग भारतीय बाजार को कितनी अहमियत दे रही है. आपको बता दें कि बीते कुछ समय में कंपनी ने भारत में कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं और अलग-अलग शहरों में प्रोडक्ट ड्रॉप इवेंट्स भी आयोजित किए हैं.

CMF बनी इंडियन कंपनी

नथिंग की सब-ब्रांड CMF को लेकर भी कंपनी ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की थी. CMF अब भारत में एक अलग और कानूनी रूप से रजिस्टर्ड कंपनी बन चुकी है. दिसंबर 2025 में इसे आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया और अब इसका नाम CMF इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हो गया है. इसकी खास बात यह है कि CMF का हेडक्वार्टर भी अब भारत में ही है.

कंपनी के को-फाउंडर और इंडिया प्रेसिडेंट अकीस इवेंजेलिडिस ने कहा कि CMF भारत के लिए एक अहम भूमिका निभाएगा. उनका मानना है कि भारत तेजी से ग्लोबल कंज्यूमर टेक इकोसिस्टम का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. इसी को देखते हुए कंपनी ने भारत में अपने ऑपरेशंस को और बढ़ाने का फैसला किया है. इसमें स्मार्टफोन और वियरेबल्स की मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशंस और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर खास फोकस रहेगा.

कुल मिलाकर, बेंगलुरु में खुलने वाला नथिंग का पहला फ्लैगशिप स्टोर न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि भारतीय टेक मार्केट के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे ग्राहकों को ब्रांड से जुड़ने और उसके प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा.

TAGGED:NothingTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Kia Carens Clavis HTE(EX) ट्रिम का हुआ लॉन्च, अब सस्ते में मिलेगा सनरूफ का फीचर, Kia Carens Clavis HTE(EX) ट्रिम का हुआ लॉन्च, अब सस्ते में मिलेगा सनरूफ का फीचर,
अगली ख़बर हरियाणा में पांच जिलों की 23 कॉलोनियां नियमित हरियाणा में पांच जिलों की 23 कॉलोनियां नियमित

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?