मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: एंजेल चकमा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, नेपाल से प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - एंजेल चकमा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, नेपाल से प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

एंजेल चकमा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, नेपाल से प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

UB News Network
Last updated: जनवरी 15, 2026 7:22 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
एंजेल चकमा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, नेपाल से प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू
साझा करें

देहरादून
24 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मुख्य आरोपी के नेपाल फरार होने की सूचना के बाद देहरादून पुलिस ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने एंजेल चकमा हत्याकांड के मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी को नेपाल से भारत लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को रिपोर्ट भेज दी है। उधर, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का वादा किया।
 
जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा निवासी एमबीए छात्र एंजेल चकमा की 9 दिसंबर को देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। गंभीर रूप से घायल एंजेल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर बुधवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मृतक छात्र के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

त्रिपुरा सीएम साहा बोले- न्याय दिलाकर रहेंगे
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ANI से बातचीत में कहा कि वह इस मामले को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, “मैंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई बार बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह बेहद दुखद घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।”

एंजेल का छोटा भाई मानसिक तनाव में
मृतक के पिता तरुण देबबर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से इस मामले पर फिर बात करेंगे। मेरा छोटा बेटा इस समय मानसिक रूप से बहुत परेशान है और ज्यादा बोलता भी नहीं। मुख्यमंत्री ने उसके लिए रोजगार की संभावनाओं पर भी मदद का आश्वासन दिया है।”

एंजेल को न्याय की मांग तेज हुई
इस बीच ऑल इंडिया चकमा स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष दृश्यमुनि चकमा ने कहा कि संगठन ने निष्पक्ष और पारदर्शी सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए मामले की सुनवाई दिल्ली में कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जांच के दौरान हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड में चल रही जांच को लेकर हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। इसलिए हमने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि CBI जांच के साथ मुकदमे की सुनवाई दिल्ली में कराई जाए, ताकि निष्पक्ष फैसला हो सके। इसके साथ ही हमने मृतक के पिता को बीएसएफ, अगरतला में नौकरी और उनके बेटे माइकल को उसकी योग्यता के अनुसार राज्य सरकार में अवसर देने की भी मांग की है।”

बताया जा रहा है कि एंजेल चकमा पर 9 दिसंबर की रात कुछ बदमाशों ने चाकू और अन्य हथियारों से हमला किया था। पुलिस इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

TAGGED:Angel Chakma murder case
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर 3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी 3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी
अगली ख़बर योगी सरकार की नीतियों से रोजगार सृजन के साथ ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को मिल रही योगी सरकार की नीतियों से रोजगार सृजन के साथ ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को मिल रही

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?