सोमवार, अप्रैल 27, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: लंबा बैकअप, जबरदस्त परफॉर्मेंस: OnePlus लाने वाला है 8000mAh बैटरी वाला फोन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - लंबा बैकअप, जबरदस्त परफॉर्मेंस: OnePlus लाने वाला है 8000mAh बैटरी वाला फोन

लंबा बैकअप, जबरदस्त परफॉर्मेंस: OnePlus लाने वाला है 8000mAh बैटरी वाला फोन

UB News Network
Last updated: जनवरी 15, 2026 5:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
लंबा बैकअप, जबरदस्त परफॉर्मेंस: OnePlus लाने वाला है 8000mAh बैटरी वाला फोन
साझा करें

 नई दिल्ली

OnePlus एक ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जो 8000mAh बैटरी के साथ आएगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ फ्लैट LTPS डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाला सॉफ्टवेयर दिया जाएगा। अभी तक कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग या फीचर्स कन्फर्म नहीं किए हैं। कई रिपोर्ट से पता चला है कि फोन को बेहतरीन बैटरी पावर और परफॉर्मेंस के लिए लाया जा रहा है। आइये, फोन के बारे में जानते हैं।

6.59 इंच के डिस्प्ले वाले फोन की चल रही टेस्टिंग
एक जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि कंपनी की एक फैक्ट्री में 6.59 इंच के फ्लैट डिस्प्ले का टेस्ट चल रहा है। यह डिस्प्ले 1.5K LTPS पैनल वाला है, जिसके कोने गोल होंगे और चारों तरफ एक जैसे बेजेल्स होंगे। इस डिस्प्ले को एक ऐसे फोन के लिए टेस्ट किया जा रहा है, जिसे मिड-साइज परफॉरमेंस मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी साफ किया है कि यह डिस्प्ले सैमसंग की बजाय चीन के ही एक सप्लायर से लिया गया है। बैटरी की बात करें तो, मिड-साइज डिस्प्ले वाले फोन में 8,000mAh तक की बैटरी आसानी से लगाई जा सकती है, जबकि बड़े डिस्प्ले में बैटरी का साइज बढ़ाना मुश्किल होता है। स्क्रीन साइज और बैटरी हार्डवेयर को देखकर लग रहा है कि यह वनप्लस का कोई नया मॉडल हो सकता है।

वनप्लस Ace 6 Ultra नाम से भी आ सकता है फोन
इससे पहले भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आया थीं, जिनमें एक वनप्लस इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप का जिक्र किया गया था। इस प्रोटोटाइप में 6.78 इंच का 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले था, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz था। यह प्रोटोटाइप मीडियाटेक के Dimensity 9500 चिपसेट से लैस था। पिछली लीक के अनुसार, इस प्रोटोटाइप को वनप्लस Ace 6 Ultra नाम से लाना था। इसमें बड़े गोल कोने, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 8000mAh की बैटरी के साथ टेस्टिंग चल रही थी। ऐसी भी खबरें हैं कि भविष्य के वर्जन में इसमें 9,000mAh की बैटरी, कस्टम परफॉरमेंस ट्यूनिंग और एक एक्टिव कूलिंग फैन भी शामिल हो सकता है।

यह नया फोन उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें गेमिंग या भारी ऐप्स चलाने पर भी परफॉरमेंस कम ना हो और बैटरी भी दिन भर चले।

TAGGED:8000mAh batteryOnePlusTechnology
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हजारीबाग में बम विस्फोट में लापरवाही या साजिश की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसिया हजारीबाग में बम विस्फोट में लापरवाही या साजिश की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसिया
अगली ख़बर पंजाब में शीतलहर के कहर के बीच बठिंडा रहा सबसे ठंडा पंजाब में शीतलहर के कहर के बीच बठिंडा रहा सबसे ठंडा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?