शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: देश में पहली बार: किन्नरों के धर्मांतरण का मामला, सागर की घटना ने खड़ा किया विवा
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - देश में पहली बार: किन्नरों के धर्मांतरण का मामला, सागर की घटना ने खड़ा किया विवा

देश में पहली बार: किन्नरों के धर्मांतरण का मामला, सागर की घटना ने खड़ा किया विवा

UB News Network
Last updated: जनवरी 15, 2026 4:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
देश में पहली बार: किन्नरों के धर्मांतरण का मामला, सागर की घटना ने खड़ा किया विवा
साझा करें

सागर
 किन्नरों का ‘जबरन धर्मांतरण ‘ और ‘प्रताड़ना’ को लेकर संभवत: देश का पहला मामला सागर से सामने आया है। एक किन्नर ने दबाव न झेल पाने के कारण सुसाइड कर लिया। उसके गुरु ने बकायदा पुलिस थाने में आवेदन देकर ‘रंगमहल के मुखिया’ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिन्दू संगठनों ने इस मामले में लामबंद होकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

जानकारी अनुसार हिन्दू किन्रर रानी ठाकुर और हिंदू संगठनों ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। बकायदा लिखित शिकायत देकर कहा है कि ‘किन्नर गुरु किरण नायक उर्फ कलीम खान’ और उसके कुछ साथी हिंदू किन्नरों पर नमाज पढ़ने, रोजा रखने और जबरन गोमांस खाने का दबाव बनाते हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर उनके एक साथी मोना किन्नर ने बुधवार को टीकमगढ़ में अपनी जान दे दी।
किन्नर गुरु किरण नायक उर्फ कलीम खान पर गंभीर आरोप

किन्नर रानी ठाकुर ने शिकायत में कहा है कि सागर में किन्नरों के गुरु किरण नायक उर्फ कलीम खान जो ‘रंगमहल’ में रहते हैं, उसे पूरी तरह मस्जिद बना दिया गया है। वे रानी व उसके चेले मोना किन्नर को दो साल से जबरन नमाज पढ़वा रहे थे। जब मना किया तो प्रताड़ित करने लगे, मारपीट भी की गई। जान से मारने की धमकी भी देते हैं। शिकायत में हिन्दू किन्नरों को जबरन गोमांस-बकरे का मांस खाने के लिए दबाव डाला जाता है। रानी का आरोप है कि हमें जलाकर मारने तक की धमकी दी जा रही है।

सुसाइड नहीं हत्या की आशंका, जांच की जाए

किन्नर रानी ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि, उनका चेला धर्मांतरण और प्रताड़ना के कारण काफी तनाव में था। वह एक दिन पहले ही टीकमगढ़ स्थित घर गया और खबर आई कि उसने फांसी लगा ली। लेकिन यह आत्महत्या नहीं है, उसकी हत्या हो सकती है, क्योंकि उस पर धर्मांतरण का भारी दबाव था। रानी का दावा है कि उसके पास इस सबकी मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी है, जिसकी जांच कर सकते हैं।

हिन्दू संगठन थाने पहुंचे, कार्रवाई की मांग

मामले में हिन्दू संगठनों जिनमें बजरंग दल और शिवसेना नेताओं ने रानी ठाकुर के साथ थाने पहुंचकर इस मामले में तीखा विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने धर्मांतरण मामले में आरोपी किन्नर गुरु किरण नायक उर्फ कलीम खान पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

TAGGED:Kinnar RaniMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सीएम हेमंत सोरेन को समन की अवहेलना केस में झारखंड HC से राहत नहीं सीएम हेमंत सोरेन को समन की अवहेलना केस में झारखंड HC से राहत नहीं
अगली ख़बर खनिज संसाधन सचिव पी. दयानंद की पत्रकार वार्ता, छत्तीसगढ़ सरकार के नीतिगत फैसलों खनिज संसाधन सचिव पी. दयानंद की पत्रकार वार्ता, छत्तीसगढ़ सरकार के नीतिगत फैसलों

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?