सोमवार, अप्रैल 13, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: दुमका नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित, नए समीकरणों की तैयारी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - दुमका नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित, नए समीकरणों की तैयारी

दुमका नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित, नए समीकरणों की तैयारी

UB News Network
Last updated: जनवरी 15, 2026 3:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
दुमका नगर परिषद का अध्यक्ष पद अनारक्षित, नए समीकरणों की तैयारी
साझा करें

रांची/दुमका.

नगर निकाय चुनाव की शोर अब तेज होने लगा है। उम्मीद है कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो जाए। दुमका नगर परिषद का अध्यक्ष पद पहली बार अनारक्षित घोषित किया गया है। इससे पूर्व हुए तीन चुनावों में दुमका नगर परिषद की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। इस लिहाज से दुमका में अबकी बार का चुनाव न सिर्फ तीखा होने की गुंजाइश है, बल्कि चुनावी समीकरणों को भी नए सिरे से साधा जाएगा।

चुनाव दलगत हो या फिर गैर दलगत दोनों ही परिस्थितियों में राजनीतिक दलों के रणनीतिकारों की भूमिका व क्षमता का भी आकलन होगा। राजनीतिक दल अपनी जमीनी ताकत बनाए रखने के लिए कसरत व मगजमारी करेंगे। बहरहाल, दुमका में अध्यक्ष पद के अनारक्षित होने की घोषणा के बाद अब चुनावी दंगल में ताल ठोंकने का मन बना रहे प्रत्याशी कुलबुलाने लगे हैं।
कड़ाके की ठंड के बीच इनके समर्थक न सिर्फ खुद को चार्ज करने में जुट गए हैं, बल्कि मतदाताओं तक भी यह संदेश बखूबी पहुुंचा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो इंटरनेट मीडिया के भरोसे ही अपनी ब्रांडिंग शुरू कर दी है। दुमका के धीरेन चाय की दुकान पर अब शाम की मजलिस में नगर परिषद के चुनाव की चर्चा चाय की गर्मागर्म भांप से निकल रही है।

एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि लंबे समय से लोगों को चुनाव का इंतजार था। अब इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव होने से दुमका शहर के लोगों को आने वाले दिनों में एक बार फिर से उनकी लोकल सरकार मिल जाएगी। नए-नए वायदे, नए-नए इरादों के साथ प्रत्याशी भी मतदाताओं को रिझाएंगे और फिर समीकरणों के आसरे चुनाव में जीत-हार के भागीदार बनेंगे। उस बुजुर्ग के दूसरे साथी ने कहा कि इस बार का चुनाव भी काफी तीखा होने वाला है। नए तरीके से मतदाताओं को गोलबंद करने का फार्मूला सेट किया जाएगा, लेकिन अहम मुद्दाें पर प्रत्याशी कितना बहस कर पाएंगे यह सवाल सबसे अहम है।

मुद्दा यह कि दुमका का समग्र विकास कब होगा। दुमका उपराजधानी के लुक में कब आएगा। दुमका शहर के लोगों को क्वालिटी लाइफ कब नसीब होगी। क्या दुमका के लोग बजबजाती नालियां, कचड़ों के चौराहे व पहाड़ के बीच ही जीवन बसर करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जब से नगर परिषद बोर्ड भंग हुआ है तब से लेकर आज तक जनप्रतिनिधियों ने भी चुपी साध रखी थी। शहर के लोग अपनी समस्याओं से जूझते रहे लेकिन कभी किसी ने जनमुद्दों पर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद करना मुनासिब नहीं समझा। अब जब चुनाव की डुगडुगी बजने लगी है तो हर कोई फिर से अपनी बांहों को फैलाने लगे हैं। कहा कि दुमका की जनता को भी इस चुनाव में मुखर होकर प्रत्याशियों से तीखे सवाल भी करने की जरूरत है।

TAGGED:BiharDumka Municipal Council
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नितिन नवीन भाजपा आलाकमान का ‘संदेश’ लेकर दो दिन के दौरे पर आए पटना नितिन नवीन भाजपा आलाकमान का ‘संदेश’ लेकर दो दिन के दौरे पर आए पटना
अगली ख़बर आगर मालवा में नर्सरी के नाम पर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, इंदौर में दर्ज उद्योग, 1 आगर मालवा में नर्सरी के नाम पर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, इंदौर में दर्ज उद्योग, 1

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?