सोमवार, अप्रैल 20, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें

UB News Network
Last updated: जनवरी 15, 2026 12:07 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें
साझा करें

मुंबई 

आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड वर्ल्ड का आगाज आज यानी 15 जनवरी, 2026 से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा, अन्य दो मैचों में जिम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से और वेस्टइंडीज का मुकाबला तंजानिया से होगा. भारतीय टीम का कमान आयुष म्हात्रे संभालेंगे, वहीं आज सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अंडर-19 और सीनियर लेवल क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

वैभव-आयुष के पास सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव 

इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे की जोड़ी के पास सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है. दोनों ही आईपीएल में अलग-अलग टीम की तरफ से खेले हैं और टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में उतर रही है. म्हात्रे चोट के कारण उस सीरीज में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं और टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं.

भारत में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैच कब और कहां देखें लाइव?

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. भारत के सभी मैच टीवी पर जरूर दिखाए जाएंगे और बाकी मैच ऑनलाइन स्ट्रीम किए जाएंगे. एक ही दिन में तीन मैच होने के कारण कुछ चुनिंदा मैच ही टीवी पर दिखाए जा सकते हैं. वहीं, भारतीय समयानुसार सभी मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे.

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 4 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप आज यानी 15 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस बार अंडर 19 वर्ल्ड कप मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बुलवायो में भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हम आपको बताने वाले हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

क्वेना मफाका

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 9 मैचों में 28 विकेट झटके हैं।

वेस्ली मधेवेरे

जिम्बाब्वे के वेस्ली मधेवेरे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में 18 मैच में 28 विकेट लिए हैं।

मोइसेस हेनरिक्स

ऑस्ट्रेलिया के मोइसेस हेनरिक्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 13 अंडर 19 वर्ल्ड कप मैचों में 27 विकेट झटके हैं।

ग्रेग थॉम्पसन

आयरलैंड के ग्रेग थॉम्पसन ने 19 अंडर 19 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 27 विकेट झटके हैं।

भारत-अमेरिका की अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीमें:

भारत की अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद इनान, हरवंश पंगालिया.

अमेरिका की अंडर-19 टीम: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनित झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रायान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पिडी, ऋषभ शिम्पी. 

TAGGED:featuredICC Under-19 World CupSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका, ट्रंप के पास 50 संभावित ठिकानो ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका, ट्रंप के पास 50 संभावित ठिकानो
अगली ख़बर मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की इच्छा हुई अधूरी, हादसे में पिता, बेटा और दादी क मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की इच्छा हुई अधूरी, हादसे में पिता, बेटा और दादी क

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?