गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - इंदौर - टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न

टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न

UB News Network
Last updated: जनवरी 14, 2026 12:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न
साझा करें

इंदौर

इंदौर के पटेल ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह विधायक गोलू शुक्ला की बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की ट्रेवर्ल्स एजेंसी की बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हुआ है। इसके बाद भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक एक्टिवा से जा रहे संतोष को बस ने टक्कर मारी और गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस ने पीछे से संतोष की गाड़ी को टक्कर मारी थी, इस दौरान वह बस के नीचे फंस गया था। स्थानीय लोगों ने बस के नीचे से युवक को निकालकर अस्पताल भेजा। घटना के बाद बस में से अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। जानकारी के मुताबिक बस सांवेर से इंदौर आ रही थी।

पुलिस दो पहलुओं पर कर रही जांच

बस द्वारा एक्टिवा सवार को टक्कर मारने और उसमें आग लगने के मामले में पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें यह देखा जा रहा है कि बस में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी या फिर किसी में बस में जानबूझकर आग लगाई। तुकोगंज पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा राजकुमार ब्रिज के पास हुआ।

घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन तब तक आग बस में फैल चुकी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाया। जानकारी के मुताबिक बस इंदौर-उज्जैन रूट की बताई जा रही है। बस में बैठे यात्री घटना के बाद से डर गए थे, इसके बाद वे अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना हुए। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है।

फायर ब्रिगेड के एसआई शोभाराम मालवीय के मुताबिक, एक टैंक पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया है। ड्राइवर अभी मौके पर नहीं मिला है। संभवतः बस को बाहर निकालने के दौरान ही उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसमें ड्राइवर तुरंत गाड़ी से उतरकर बाहर आ गया।

तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक, एक बाइक को बस ने टक्कर मारी थी, इसके बाद बस में आग लगी। बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं आई है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।

TAGGED:featuredfire busMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं
अगली ख़बर केजीएमयू में रमीज ने तैयार की धर्मांतरण की योजना, दो हिंदू लड़कियों को बनाया लक् केजीएमयू में रमीज ने तैयार की धर्मांतरण की योजना, दो हिंदू लड़कियों को बनाया लक्

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?