रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं

हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं

UB News Network
Last updated: जनवरी 14, 2026 12:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं
साझा करें

 नई दिल्ली

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को एक यादगार पारी खेली. गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट में 1,000 रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाली वो वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन गई हैं. उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने 193 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से शानदार जीत हासिल की.

हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल

इस पारी के साथ हरमनप्रीत WPL इतिहास में 1,000 रन पूरे करने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ नैट स्किवर-ब्रंट ने हासिल की थी. मैच से पहले हरमनप्रीत को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 55 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मुंबई की पारी के 18वें ओवर में पूरा किया. उन्होंने राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर चौका लगाकर 1,000 रन का आंकड़ा पार किया.

गुजरात के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड

पंजाब के मोगा की रहने वाली 36 वर्षीय हरमनप्रीत ने 43 गेंदों पर 71 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली. उनकी इस पारी में ताकत, टाइमिंग और दबाव में संयम साफ नजर आया. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड 8-0 कर लिया.

हरमनप्रीत अब WPL इतिहास में 1,000 रन बनाने वाली पहली कप्तान भी बन गई हैं. वह 1,018 रनों के साथ ऑल-टाइम रन लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर उनकी ही टीम की नैट स्किवर-ब्रंट हैं, जिनके नाम 1,101 रन हैं. मेग लैनिंग 996 रनों के साथ तीसरे, एलिस पेरी 972 रनों के साथ चौथे और शेफाली वर्मा 887 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

WPL इतिहास की टॉप 5 रन-स्कोरर खिलाड़ी:

नैट स्किवर-ब्रंट – 1101
हरमनप्रीत कौर – 1018
मेग लैनिंग – 996
एलिस पेरी – 972
शेफाली वर्मा – 887

मेग लैनिंग बुधवार को एक्शन में लौटेंगी, जब यूपी वॉरियर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से नवी मुंबई में होगा. वह WPL में 1,000 रन पूरे करने वाली तीसरी बल्लेबाज़ बन सकती हैं.

मुंबई की यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक रही. यह इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज था, WPL में मुंबई इंडियंस का सबसे बड़ा रन चेज और टूर्नामेंट की यादगार जीतों में से एक रहा. हरमनप्रीत का इस मैच को फिनिश करना इस जीत को और खास बना गया.

WPL 2026 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत को 2.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. वह इस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरी हैं. दो बार (2023 और 2025) WPL खिताब जीत चुकी कप्तान हरमनप्रीत ने एक बार फिर साबित किया कि वह मुंबई इंडियंस टीम की असली धड़कन हैं.

TAGGED:Harmanpreet KaurSports
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, रामघाट पर मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, रामघाट पर
अगली ख़बर टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?