गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: केजीएमयू में रमीज ने तैयार की धर्मांतरण की योजना, दो हिंदू लड़कियों को बनाया लक्
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - केजीएमयू में रमीज ने तैयार की धर्मांतरण की योजना, दो हिंदू लड़कियों को बनाया लक्

केजीएमयू में रमीज ने तैयार की धर्मांतरण की योजना, दो हिंदू लड़कियों को बनाया लक्

UB News Network
Last updated: जनवरी 14, 2026 12:43 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
केजीएमयू में रमीज ने तैयार की धर्मांतरण की योजना, दो हिंदू लड़कियों को बनाया लक्
साझा करें

आगरा
केजीएमयू में यौन शोषण और धर्मांतरण की कोशिश में पकड़ा गया डॉक्टर रमीज यहां काजी और मौलानाओं के साथ मिलकर धर्मांतरण की नर्सरी तैयार कर रहा था। एजेंसियों की जांच में इसका खुलासा हुआ। फिलहाल निशाने पर चार लड़कियों के होने की बात पता चली है। उसने खुद आगरा की महिला डॉक्टर का धर्मांतरण कराकर निकाह किया और दूसरी के साथ प्रयास। इसके साथ ही उसने अपने एक अन्य जूनियर को इसके लिए तैयार कर लिया था। जूनियर के निशाने पर दो हिंदू लड़कियां थी। पुलिस और एजेंसियों की जांच में रमीज की करतूतों की परत दर परत खुल रही है।

इसके अलावा रमीज से जुड़े कई अन्य रेजीडेंट डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ हिंदू महिला डॉक्टर और कर्मचारियों को निशाने पर लिए थे। रमीज पर मुकदमा दर्ज होने और उसकी गिरफ्तारी के बाद सब अंडरग्राउंड हो गए। कई चुप्पी साथ गए और मामला तूल पकड़ता देख लड़कियों ने भी उन मुस्लिम लड़कियों से दूरियां बना ली। हालांकि रमीज से जुड़े कई लोग एजेंसियों की रडार पर हैं। इसके साथ ही रमीज के आगरा नेटवर्क के बारे में तमाम अहम जानकारियां पुलिस और एजेंसियों के अफसरों को मिली हैं।

रमीज ने आगरा एसएनएमसी कॉलेज से वर्ष 2012 बैच में एमबीबीएस करने के दौरान ही धर्मांतरण गिरोह का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया था। यहां से ही वह मौलानाओं और काजियों के संपर्क में आ गया। इसके बाद धर्मांतरण की नींव डाली। मौलानाओं के जरिए ही वह बाद में बस्ती मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों से जुड़ा।

इसके बाद वहां भी मौलानओं और काजियों ग्रुप हॉस्टल में पहुंचने लगा था। बैचमेट अन्य मुस्लिम लड़कों का ब्रेनवाश कराता था। इसके बाद जब उसका दाखिला लखनऊ मेडिकल कॉलेज में हुआ तो यहां भी उसने धर्मांतरण की नर्सरी तैयार करनी शुरू कर दी थी। मौलानाओं और काजियों को यहां के हॉस्टल में भी बुलाता था। बैचमेट और जूनियरों की उनसे मुलाकात कराता उनके साथ बैठके करता था। मकसद सिर्फ एक हिंदू लड़कियों को टारगेट करना था।
इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप का ब्योरा खंगाल रहीं एजेंसियां

जांच में लगी एजेंसियां 13 साल पहले आगरा एसएनएमसी में बनाए गए इस्लामिक मेडिकोज से जुड़े लोगों का ब्योरा जुटा रही है। इस ग्रुप की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पूर्व में इस संगठन ने कहां बैठके की? उन बैठकों का मकसद क्या था? कितने लोग बैठकों मे शामिल होते थे? कौन-कौन लोग आते थे? इन सब बातों का ब्योरा जुटा रही हैं। साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर रमीज के खातों से हुआ लाखों का लेनदेन, ब्योरा खंगाल रही एजेंसियां

जेल भेजे गए डॉ. रमीज के बैंक खातों से उसकी फरारी के दौरान भी लाखों रुपये का लेनदेन हुआ। यह खुलासा पुलिस की तफ्तीश में हुआ। बताया जा रहा है कि पांच से सात लाख रुपये रमीज ने इस दौरान पश्चिमी यूपी से जुड़े एक व्यक्ति को भी भेजे थे। पुलिस और एजेंसियां अब इस दिशा में जांच कर रही हैं कि यह रुपये रमीज ने क्यों भेजे थे? साक्ष्य मिलने पर पुलिस अब उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

23 दिसंबर को चौक कोतवाली में डॉक्टर रमीज के खिलाफ खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, धमकी देने, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एनबीडब्ल्यू जारी होते ही वह फरार हो गया था। फरारी के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी समेत कई स्थानों पर होटलों और परिचितों के यहां रहा था।

इस दौरान उसके खाते में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन हुए थे। तफ्तीश में पता चला है कि रमीज ने एक मोटा अमाउंट करीब पांच से सात लाख रुपये पश्चिमी यूपी से जुड़े एक बैंक खाते में भेजे थे। एजेंसियों ने यह तो पता लगा लिया है कि यह रुपये किसे भेजे गए? अब इसकी जानकारी जुटा रही हैं कि क्यों भेजे गए? जल्द ही खाता धारक से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
रमीज से जुड़े लोगों के बैंक खातों की पड़ताल

पुलिस और एजेंसियों ने डॉक्टर रमीज और गिरोह जुड़े लोगों की फंडिंग के बारे में भी जांच शुरू कर दी है। फंडिंग उन्हें कहीं विदेशों से तो नहीं हुई। पुलिस और एजेंसियां रमीज के अलावा उसके करीबियों, रिश्तेदारों, माता-पिता और धर्मांतरण में फरार काजी जाहित व उसके साथी के बैंक खाते खंगाल रही हैं। उनके आर्थिक लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने कई बैंकों को उक्त लोगों की डिटेल दी है।

TAGGED:ramijUttar Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों न
अगली ख़बर मकर संक्रांति के तुरंत बाद महालक्ष्मी राजयोग 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत मकर संक्रांति के तुरंत बाद महालक्ष्मी राजयोग 2026, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?