रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: मनेन्द्रगढ़ में दिव्यांग शिविर में 80 लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मनेन्द्रगढ़ में दिव्यांग शिविर में 80 लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान

मनेन्द्रगढ़ में दिव्यांग शिविर में 80 लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान

UB News Network
Last updated: जनवरी 13, 2026 4:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
मनेन्द्रगढ़ में दिव्यांग शिविर में 80 लोगों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान
साझा करें

मनेन्द्रगढ़.

मनेन्द्रगढ़ में 09 जनवरी 2026 को नगर स्थित अमृत सदन में दिव्यांगजनों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से एक विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट तथा आवश्यक सुधार कार्य करना था, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

शिविर के दौरान कुल 25 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, वहीं 55 दिव्यांगजनों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट एवं अन्य आधार संबंधी समस्याओं का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल का लाभ उठाया। इस शिविर में आधार (UIDAI) के प्रतिनिधि सौरभ रामटेके, ई-जिला प्रबंधक नारायण केंवट तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ-साथ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) मैनेजर एवं सीएससी संचालक भी शिविर में उपस्थित रहकर तकनीकी एवं संचालन संबंधी सहयोग कर रहे थे।

अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय से शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया, जिससे दिव्यांगजनों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं। उपस्थित दिव्यांगजनों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें अपनी आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूरी करने में बड़ी सुविधा मिलती है। यह शिविर दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

TAGGED:ChhattisgarhDisabilities Camp
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर टाटा पंच फेसलिफ्ट का हुआ लॉन्च, 11 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड हासिल करेगी टाटा पंच फेसलिफ्ट का हुआ लॉन्च, 11 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड हासिल करेगी
अगली ख़बर ईरान में उथल-पुथल, US ने नागरिकों को निकलने को कहा , मलाला का महिलाओं को समर्थन ईरान में उथल-पुथल, US ने नागरिकों को निकलने को कहा , मलाला का महिलाओं को समर्थन

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?