शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - भोपाल - उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 7:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन
साझा करें

संतों के निवास के लिये प्रथम चरण में बनेंगे तीन ऋषि आश्रम

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार रीवा में ऋषि कुलम का भूमिपूजन किया। वन विहार में संतों के निवास के लिये सर्वसुविधायुक्त तीन ऋषि आश्रम का निर्माण कराया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ऋषि आश्रम की ड्राइंग का अवलोकन किया और निर्देश दिये कि सुविधायुक्त आश्रम का निर्माण तत्काल प्रारंभ करें और गुणवत्ता के साथ बनाये। उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन विहार की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हो गई है। गौसंरक्षण के लिये गौ अभयारण्य के साथ ही यहां प्राकृतिक खेती के प्रकल्पों की भी शुरूआत हो गई है। यह प्राकृतिक खेती का बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा और यहाँ संतों का नियमित प्रवास होता रहेगा। ऋषि आश्रम में रसोई, बैठक कक्ष शयन कक्ष व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें भी सुनिश्चित करायें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया और जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता तथा बीजामृत से बोई गई फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीजामृत निर्माण व प्राकृतिक खेती के लिये की जाने वाली तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिये जमीन के सुधार से लेकर सभी प्रक्रियाओं का विवरण प्रदर्शित करें जिससे आने वाले किसान इससे भलीभांति अवगत हो सकें और यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में प्राकृतिक खेती प्रारंभ कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में प्राकृतिक खेती का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपेक्षा मास्टर ट्रेनर्स से की जिससे वह पूर्ण प्रशिक्षित होकर किसानों को अद्यतन जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि रीवा जिले को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाना है। हिनौती सहित हरिहरपुर में भी प्राकृतिक खेती में संबंध में किसानों का भ्रमण कराकर उन्हें इसे अपनाने के लिये जागरूक किया जायेगा। भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौमाता की पूजा कर ग्रास व गुड़ खिलाया। उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। एसडीएम सुश्री दृष्टि जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदिनी तिवारी, गौवन विहार संचालन समिति के सचिव डॉ. राजेश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

TAGGED:Deputy Chief Minister ShuklaMadhya Pradesh
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुसीबत में काम आएगा मोबाइल का ‘इमरजेंसी लोकेशन सर्विस’ फीचर, जानें फायदे और ऑन क मुसीबत में काम आएगा मोबाइल का ‘इमरजेंसी लोकेशन सर्विस’ फीचर, जानें फायदे और ऑन क
अगली ख़बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर किया शिलान्यास

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?