शुक्रवार, मई 8, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: अगर नहीं हटाया रात का मेकअप तो बढ़ सकती हैं त्वचा की परेशानियां, अपनाएं ये 4 जरू
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - स्वास्थ्य - अगर नहीं हटाया रात का मेकअप तो बढ़ सकती हैं त्वचा की परेशानियां, अपनाएं ये 4 जरू

अगर नहीं हटाया रात का मेकअप तो बढ़ सकती हैं त्वचा की परेशानियां, अपनाएं ये 4 जरू

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 5:57 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
अगर नहीं हटाया रात का मेकअप तो बढ़ सकती हैं त्वचा की परेशानियां, अपनाएं ये 4 जरू
साझा करें

आज के समय में मेकअप हर लड़की की जिंदगी का एक छोटा-सा लेकिन बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। शायद ही कोई लड़की ऐसी होगी, जिसे मेकअप करना पसंद न हो। मेकअप आपकी पर्सनालिटी और पूरे लुक को बदल देता है। हालांकि, कुछ लोग दिनभर की थकान के बाद बिना चेहरा साफ किए ही सो जाते हैं, खासकर जब उन्होंने मेकअप लगाया हो।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी लापरवाही आपकी स्किन को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है? जी हां, आइए जानते हैं रात को बिना मेकअप हटाए सोने के कुछ भारी नुकसानों के बारे में।

फ्री रेडिकल्स

मेकअप लगाकर सोने से स्किन में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं। ये ऐसे एलिमेंट होते हैं, जो स्किन में सूजन, रेडनेस और निखार को कम करते हैं। इतना ही नहीं, ये कोलेजन को भी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी परेशानी होने लगती हैं।

पोर्स होते हैं बंद

जब मेकअप पूरी रात चेहरे पर रहता है, तो पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में ऐसे केमिकल्स होते हैं, जो रातभर स्किन पर रहने से जलन और पिंपल्स का कारण बन सकते हैं।

आंखों के लिए खतरा

अगर आप आईशैडो, आईलाइनर या मस्कारा लगाकर सोते हैं, तो इससे आंखों के आसपास की स्किन को नुकसान और पलकों में खुजली, रेडनेस और सूजन हो सकती हैं। साथ ही, पलकों के पोर्स बंद होने के कारण स्टाई बनने का खतरा बढ़ जाता है।

सही तरीके से मेकअप कैसे हटाएं?

सही रिमूवर चुनें

कुछ मेकअप रिमूवर में खुशबू और काफी केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चेहरे से मेकअप हटाने के लिए आप नॉन फ्रेगरेंस रिमूवर और जेंटल प्रोडक्ट्स चुनें।

डबल क्लींजिंग अपनाएं

अगर आप सिर्फ फेसवॉश से मेकअप हटाने की कोशिश करते हैं, तो इससे मेकअप पूरी तरह से साफ नहीं होता। पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर या माईसेलर वॉटर से मेकअप हटाएं, फिर माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। इससे स्किन पूरी तरह साफ होती है।

स्किन को न रगड़ें

मेकअप हटाने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और तौलिये से स्किन को हल्के से थपथपाएं ताकि कुछ नमी बनी रहे। ध्यान रखें कि चेहरा क्लीन करते समय स्किन न रगड़ें।

मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें

रात को सोने से पहले चेहरा साफ करने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। यह स्किन में नमी बनाए रखता है और रिपेयर प्रोसेस को तेज करता है।

TAGGED:Healthmakeup
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सिर्फ चुटकीभर हल्दी और दूध! जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे जो सर्दियों में रखेंगे आप सिर्फ चुटकीभर हल्दी और दूध! जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे जो सर्दियों में रखेंगे आप
अगली ख़बर रोमांचक मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स की जीत, शूटआउट में एचआईएल जीसी पर 3-1 रोमांचक मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स की जीत, शूटआउट में एचआईएल जीसी पर 3-1

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?