रविवार, अप्रैल 19, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: सुबह घने कुहासे के साथ शाम में फिर कड़ाके की ठंड
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सुबह घने कुहासे के साथ शाम में फिर कड़ाके की ठंड

सुबह घने कुहासे के साथ शाम में फिर कड़ाके की ठंड

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 3:52 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
सुबह घने कुहासे के साथ शाम में फिर कड़ाके की ठंड
साझा करें

मुजफ्फरपुर.

कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सुबह घना कुहासा छाया रहा। दोपहर में धूप खिली और शाम में एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से धूप निकलने तक कनकनी रही। वहीं, सुबह 10 बजे तक घना कुहासा छाने से सड़क पर चलने में परेशानी हुई। वाहनों की लाइट जल रही थी। दोपहर बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। लोग धूप सेंकते नजर आए। जैसे-जैसे शाम होने लगी एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई।

शाम को फिर से कनकनी की अनुभूति हुई। दिनभर पछिया चलती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान अब भी सामान्य से कम बना है। पिछले 24 घंटे में 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया चल रही है।

कोल्ड डे का रहेगा प्रभाव

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अभी कोल्ड डे का प्रभाव रहेगा। अगले दो से तीन दिनों तक कनकनी वाली ठंड की अनुभूति होगी। पछिया चलती रहेगी। तीन दिनों के बाद कोल्ड डे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। सुबह के समय में मध्यम कुहासा छाएगा।

इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात से नौ डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आठ से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया चलेगी।

TAGGED:Biharfog
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नारायणपुर महिला महाविद्यालय में राशि के दुरुपयोग पर प्राचार्य सहित सहायक प्राध्य नारायणपुर महिला महाविद्यालय में राशि के दुरुपयोग पर प्राचार्य सहित सहायक प्राध्य
अगली ख़बर राजस्थान के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने छोड़ी भाजपा राजस्थान के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने छोड़ी भाजपा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?