शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: देसी गर्ल प्रियंका का वेस्टर्न लुक हुआ वायरल, पति निक जोनस ने किया हेयर स्टाइल
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - देसी गर्ल प्रियंका का वेस्टर्न लुक हुआ वायरल, पति निक जोनस ने किया हेयर स्टाइल

देसी गर्ल प्रियंका का वेस्टर्न लुक हुआ वायरल, पति निक जोनस ने किया हेयर स्टाइल

UB News Network
Last updated: जनवरी 12, 2026 11:33 पूर्वाह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
देसी गर्ल प्रियंका का वेस्टर्न लुक हुआ वायरल, पति निक जोनस ने किया हेयर स्टाइल
साझा करें

कैलिफोर्निया
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा छाई रहीं. कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित अवॉर्ड शो में इस बार प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई हैं. इस इवेंट में कई बड़े सितारों ने अपने खास अंदाज से रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा. मगर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी लाइमलाइट लूट ली. इवेंट में प्रियंका ने पति निक जोनस का हाथ थामकर स्वैग से एंट्री की. 

अवॉर्ड शो में प्रियंका ने लूटी लाइमलाइट

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक केमिस्ट्री टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. पावर कपल ने एक दूसरे का हाथ थामकर इवेंट में एंट्री ली और रेड कारपेट पर किलर पोज देकर फैंस को घायल कर दिया. अवॉर्ड सेरेमनी से प्रियंका और निक के कई फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. 

प्रियंका और निक कभी एक दूजे की आंखों में डूबे दिखाई दिए, तो कभी प्रियंका निक के सूट की बो टाई ठीक करती दिखीं. निक ने भी लेडी लव पर प्यार लुटाने को कोई मौका नहीं छोड़ा. निक हजारों कैमरों के सामने पोज देते हुए पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बाल संवारते दिखे. अवॉर्ड शो में अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से प्रियंका-निक ने हर किसी का दिल जीत लिया. उनका प्यार और खूबसरत बॉन्ड दुनिया के सामने एक मिसाल बन गया है. फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. 
         
ग्लैमरस लुक में छाईं प्रियंका

लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा की तरह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर दिया. डार्क ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में प्रियंका किसी डीवा से कम नहीं लग रहीं. ब्लू गाउन संग प्रिंयका ने डैशिंग डायमंड से जड़ा स्टेटमेंट नेकपीस कैरी किया, जिसके बीच में उनकी ड्रेस के मैचिंग का स्टोन लगा है. 

प्रियंका ने मिडिल पार्टिशन के साथ बालों को हल्का वेवी लुक देकर ओपन रखा. आंखों को आईलाइनर और मस्कारा लगाकर डिफाइन किया. ब्राउन आईशैडो से आंखों को स्मोकी इफेक्ट दिया और आंखों के ईनर कॉर्नर्स को हाईलाइटर की मदद से हाईलाइट किया. लिपस्टिक को उन्होंने न्यूड रखा और शिमरी ग्लॉस लगाकर फाइनल टच दिया. 

वहीं, दूसरी ओर निक जोनस ब्लैक टक्सीडो में सुपर हैंडसम लग रहे हैं. वो अपनी डार्लिंग वाइफ को कॉम्प्लिमेंट कर रहे हैं. दोनों के रोमांटिक कैंडिड मूमेंट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. 

निक का वीडियो वायरल

इवेंट में पहुंचने से पहले रेडी होने के बाद निक ने प्रियंका संग एक खास वीडियो भी शेयर किया. दोनों वीडियो में खुशी से झूमते दिखे. निक-प्रियंका कपल डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. निक ने कैप्शन में लिखा- मॉम एंड डैड आज रात बाहर रहेंगे. निक का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं. फैंस उन्हें पावर कपल का टैग दे रहे हैं. 

TAGGED:EntertainmentPriyanka Chopra
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर वेनेजुएला के ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ के रूप में खुद को पेश किया, बड़ा राजनीतिक कदम वेनेजुएला के ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ के रूप में खुद को पेश किया, बड़ा राजनीतिक कदम
अगली ख़बर राइस मिलों से 1.77 करोड़ का अवैध धान जब्त राइस मिलों से 1.77 करोड़ का अवैध धान जब्त

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?