मंगलवार, अप्रैल 14, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो- इसलिये चालू
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - मध्‍य प्रदेश - जबलपुर - बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो- इसलिये चालू

बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो- इसलिये चालू

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 9:17 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो- इसलिये चालू
साझा करें

220 के वी  सिस्टम में किया गया मेंटेनेंस
एम.पी. ट्रांसको की मेंटेनेंस टीम का उल्लेखनीय कार्य

जबलपुर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की  ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस टीम द्वारा एक सराहनीय तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
गत दिवस 400 के.वी. सबस्टेशन सूखी सेवनिया, भोपाल में 220 के.वी. मेन बस के आइसोलेटर के पार्ट्स क्षतिग्रस्त हो गए थे। सामान्य परिस्थितियों में इसकी मरम्मत हेतु शटडाउन लेना आवश्यक था, किंतु इससे राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका थी।

हाट लाइन मेंटेनेंस तकनीक से किया गया महत्वपूर्ण सुधार कार्य
इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में अतिरिक्त मुख्य अभियंता  श्री प्रदीप राघव ने बिना विद्युत आपूर्ति बाधित किए मेंटेनेंस कार्य संपन्न कराने का निर्णय लिया। उनके  और कार्यपालन अभियंता श्री अनुराग पंत के मार्गदर्शन में ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस भोपाल की हॉट लाइन में प्रशिक्षित टीम ने इन्सुलेटेड प्लेटफॉर्म पर बेयर हैंड तकनीक का उपयोग करते हुए, सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर 220 के.वी. आइसोलेटर जॉ को सफलतापूर्वक बदला।

यह कार्य लाइन मेंटेनेंस स्टाफ श्री जाधव पवार एवं श्री मधुर मौसम के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान 400 के.वी. सबस्टेशन भोपाल के सहायक अभियंता श्री आर. के. गायकी एवं वरिष्ठ सबस्टेशन मेंटेनेंस कर्मी श्री रणवीर सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

तकनीकी दक्षता के कारण संभव हुआ जटिल कार्य
उल्लेखनीय है कि दोनों 220 के.वी. मेन बस पर लगभग 1000 मेगावाट का लोड था, जो एक बस की क्षमता से कहीं अधिक था। यदि 220 के.वी. मेन बस का शटडाउन लिया जाता, तो राजधानी भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती थी।

एम.पी. ट्रांसको की तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन के कारण यह जटिल कार्य बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे राजधानी की विद्युत व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रही।

सादर प्रकाशनार्थ
शशिकांत ओझा
जनसंपर्क अधिकारी
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी
ऊर्जा विभाग
मध्यप्रदेश शासन
जबलपुर

TAGGED:Madhya Pradeshpower supply
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर घर में वारदात: परिवार को बेहोश कर लूट, पूजा खेडकर का नौकरानी पर शक घर में वारदात: परिवार को बेहोश कर लूट, पूजा खेडकर का नौकरानी पर शक
अगली ख़बर पटना वापसी पर तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम: नीतीश सरकार को 100 दिन में वादे पूरे कर पटना वापसी पर तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम: नीतीश सरकार को 100 दिन में वादे पूरे कर

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?