बुधवार, अप्रैल 22, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: ओवैसी बोले-हिजाब वाली को अपना पार्टी अध्यक्ष बनाओ
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - ओवैसी बोले-हिजाब वाली को अपना पार्टी अध्यक्ष बनाओ

ओवैसी बोले-हिजाब वाली को अपना पार्टी अध्यक्ष बनाओ

UB News Network
Last updated: जनवरी 11, 2026 12:32 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
ओवैसी बोले-हिजाब वाली को अपना पार्टी अध्यक्ष बनाओ
साझा करें

मुंबई.

10 जनवरी को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसने राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा दिया। ओवैसी ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री बन सकता है, चाहे वह हिजाब पहनने वाली महिला हो।

उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संविधान की तुलना की और कहा कि पाकिस्तान में केवल एक खास धर्म के व्यक्ति ही शीर्ष पदों पर पहुंच सकते हैं, जबकि भारत का संविधान सभी को समान अवसर देता है। इस पर भाजपा ने तीखा पलटवार करते हुए ओवैसी से कहा कि व पहले अपनी पार्टी की अध्यक्ष को हिजाब पहनने वाली महिला को बनाएं।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, वहां केवल एक धर्म का व्यक्ति ही प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है, लेकिन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी नागरिक महापौर, राज्य का मुख्यमंत्री, या यहां तक कि देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। उन्होंने कहा, “इंशाअल्लाह, वह दिन आएगा जब न तो मैं और न ही वर्तमान पीढ़ी जीवित रहेगी लेकिन हिजाब पहनने वाली एक बेटी भारत की प्रधानमंत्री जरूर बनेगी।” ओवैसी ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि वह दिन जरूर आएगा… मुसलमानों के खिलाफ जो नफरत फैलायी जा रही है, वह ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।”

BJP का तीखा पलटवार

ओवैसी के बयान पर भाजपा ने तुरंत करारा जवाब दिया। विभिन्न नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और विभाजनकारी बताया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- संविधान के अनुसार कोई रोक नहीं है, कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र और हिंदू सभ्यता वाला देश है। हमें पूरा भरोसा है कि भारत का प्रधानमंत्री हमेशा हिंदू ही रहेगा।

BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ओवैसी को खुली चुनौती देते हुए कहा- संविधान किसी को नहीं रोकता, लेकिन ओवैसी मियां, पहले आप अपनी पार्टी AIMIM का अध्यक्ष किसी पसमांदा मुस्लिम या हिजाब/बुर्का पहनने वाली महिला को बनाकर दिखाएं। बड़े सपने देखने से पहले अपनी पार्टी में समावेशिता दिखाइए।

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने भी तीखा हमला बोला- यह हिंदू राष्ट्र है, जहां 90% आबादी हिंदू है। हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री या मुंबई की मेयर नहीं बनेंगी। ऐसे लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं है। अगर इतना ही शौक है तो इस्लामिक देशों (जैसे इस्लामाबाद या कराची) में जाकर सपने पूरे करें।

यह पूरा विवाद महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के बीच उठा है, जहां BJP और सहयोगी दलों ने मुंबई महापौर को हिंदू-मराठी बनाने पर जोर दिया है। ओवैसी ने इसे चुनावी राजनीति करार दिया और अल्पसंख्यकों व युवाओं से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की अपील की। भाजपा के सांसद अनिल बोंदे ने ओवैसी के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि हैदराबाद के सांसद आधा सच पेश कर रहे हैं। बोंदे ने दावा किया कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं पहनना चाहतीं। बोंदे ने ईरान में महिलाओं द्वारा हिजाब के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए दावा किया कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं चाहतीं क्योंकि कोई भी गुलामी पसंद नहीं करता।

TAGGED:Ovaisi
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अजीत डोभाल आज भी फोन और इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते अजीत डोभाल आज भी फोन और इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते
अगली ख़बर ईरान के राष्ट्रपति ने अल्लाह के खिलाफ युद्ध बताकर दी सजा-ए-मौत की चेतावनी ईरान के राष्ट्रपति ने अल्लाह के खिलाफ युद्ध बताकर दी सजा-ए-मौत की चेतावनी

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?