रविवार, अप्रैल 26, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: गावस्कर का दिलचस्प तोहफा, जेमिमा को दिया ‘बैट-गिटार’, साथ ही गाना भी गाया
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - गावस्कर का दिलचस्प तोहफा, जेमिमा को दिया ‘बैट-गिटार’, साथ ही गाना भी गाया

गावस्कर का दिलचस्प तोहफा, जेमिमा को दिया ‘बैट-गिटार’, साथ ही गाना भी गाया

UB News Network
Last updated: जनवरी 10, 2026 3:35 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
गावस्कर का दिलचस्प तोहफा, जेमिमा को दिया ‘बैट-गिटार’, साथ ही गाना भी गाया
साझा करें

 नवी मुंबई

महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को ऐसा तोहफा दिया, जिसे वे हमेशा याद रखेंगी. गावस्कर ने जेमिमा को एक खास ‘बैट-गिटार’ (गिटार जो क्रिकेट बैट जैसा दिखता हो) गिफ्ट किया. फिर उनके साथ बैठकर गाना भी गाया. यह मुलाकात महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत से ठीक पहले हुई. दो पीढ़ियों के क्रिकेटरों का यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के दौरान सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स से खास वादा किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा ने 127* रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसके चलते भारत ने 339 रनों का रिकॉर्ड चेज करते हुए फाइनल में जगह बनाई. उसी समय गावस्कर ने कहा था कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो वो जेमिमा के साथ संगीत संत्र करेंगे.

जेमिमा रोड्रिग्स ने भी इस वादे को जीवित रखा और कई मंचों पर इस बारे में मजाकिया अंदाज में बात करती रहीं. अंततः सुनील गावस्कर ने अपना वादा निभाया और जेमिमा को लकड़ी के बॉक्स में रखा बैट-गिटार भेंट किया. जेमिमा गिफ्ट को अनकैप्ड करते समय बेहद खुश दिखाई दीं.

‘तुम्हारी बैटिंग में भी संगीत की लय’
सुनील गावस्कर ने मजाक में कहा कि आज वो ओपनिंग बैटर नहीं हैं, इसलिए जेमिमा रोड्रिग्स ही बॉक्स खोलें.  जब जेमिमा रोड्रिग्स ने पूछा कि यह बैट-गिटार बजाने के लिए है या बैटिंग करने के लिए, तो सुनील गावस्कर ने कहा, ‘दोनों क्योंकि तुम्हारी बैटिंग में भी संगीत की लय होती है.’

सुनील गावस्कर और जेमिमा रोड्रिग्स ने साथ बैठकर फिल्म शोले का मशहूर गाना ‘ये दोस्ती’ गाना गाया. जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सुनील सर ने अपना वादा निभाया और हमें सबसे बेहतरीन बैट-आर (Bat-ar) के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला. यह पोस्ट खूब वायरल हुई और फैन्स ने दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की.

जेमिमा रोड्रिग्स WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रही हैं. वो शनिवार (10 जनवरी) को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को लीड करने उतरी हैं.

 

TAGGED:Sportssunil
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर CJI सूर्यकांत यादें ताजा कर बोले- ‘हांसी से गुजरने पर याद आता है बचपन’ CJI सूर्यकांत यादें ताजा कर बोले- ‘हांसी से गुजरने पर याद आता है बचपन’
अगली ख़बर हरियाणा में अब अस्पताल संचालकों को देना होगा आपरेशन का रिकार्ड हरियाणा में अब अस्पताल संचालकों को देना होगा आपरेशन का रिकार्ड

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?