शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: झारखंड में माइनस 2 डिग्री तक गिरा तापमान, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखंड में माइनस 2 डिग्री तक गिरा तापमान, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में माइनस 2 डिग्री तक गिरा तापमान, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

UB News Network
Last updated: जनवरी 10, 2026 12:33 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
झारखंड में माइनस 2 डिग्री तक गिरा तापमान, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
साझा करें

रांची
रांची समेत राज्यभर में न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले एक हफ्ते के पारा पर गौर करें तो अकेले मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री नीचे गिरकर शुक्रवार को माइनस दो डिग्री पर पहुंच गया। वहां ओस की बूंदें लगातार जम रही हैं। जनजीवन प्रभावित है।

मैकलुस्कीगंज स्थिति स्थानीय माप केंद्र के अनुसार तीन जनवरी को वहां पारा 6.4, चार और पांच जनवरी को 5, छह को 1.5, सात को गिरकर माइनस 0.5, आठ को माइनस 1.5 और नौ जनवरी माइनस 2 डिग्री पर आ गया। वहीं रांची का न्यूनतम पारा जहां तीन जनवरी को 10.7 डिग्री था। वह नौ जनवरी को गिरकर 7.3 डिग्री पर पहुंच गया। पारा में लगातार गिरावट से पूरा झारखंड भीषण ठंड की चपेट में है। मौसम केंद्र के मुताबिक झारखंड को फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद कम है। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान सात जिलों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट और रांची समेत छह जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जबकि रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम के लिए यलो अलर्ट है।

जिलों में कहीं कहीं शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों के तापमान में और कमी आयी। रांची का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राज्य में खूंटी का न्यूनतम राज्य में सबसे कम 1.5 डिग्री रहा। जबकि मेदिननगर 3.2, बोकारो 3.3, सिमडेगा 3.8 रहा।

, हजारीबाग 4.3,सरायकेला 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के छह जिलों का तापमान 6.0 डिग्री से नीचे और पूरे राज्य का तापमान नौ डिग्री से नीचे रहा। वहीं राज्य में लातेहार में शीत दिवस की स्थिति रही। यहां अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आयी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों करीब छह डिग्री तक नीचे आ गए हैं। इससे राज्य में कहीं शीत लहर और कहीं शीतदिवस की स्थिति महसूस की जा रही है।
न्यूनतम तापमान

स्थान न्यूनतम

खूंटी 1.5

मेदिननगर 3.2

बोकारो 3.3

सिमडेगा 3.8

हजारीबाग 4.3

सरायकेला 5.5

चाईबासा 6.8

रांची 7.3

लातेहार 7.3

देवघर 8.5

जमशेदपुर 8.4

पू सिंहभूम 7.7

कोडरमा 7.0

पाकुड़ 7.0

लोहरदगा 6.0

झारखंड के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान ठंड में कोई बदलाव होने की संभावना नही है। अगले दो दिन के दौरान तापमान में मामुली वृद्धि होने के बाद फिर इसमें तेजी से कमी आएगी। रांची समेत अन्य जिलों इस दौरान कड़ाके की सर्दी रह सकती है।

TAGGED:Biharwinter
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गुरुग्राम में 3 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण से जाम और गड्ढों की समस्या में होगी कम गुरुग्राम में 3 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण से जाम और गड्ढों की समस्या में होगी कम
अगली ख़बर यूपी में नकाब-हिजाब, घूंघट पहने ग्राहकों से व्यापार पर रोक, लखनऊ के ज्वेलर्स ने यूपी में नकाब-हिजाब, घूंघट पहने ग्राहकों से व्यापार पर रोक, लखनऊ के ज्वेलर्स ने

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?