गुरूवार, अप्रैल 16, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: रूस की ओरेश्निक मिसाइल: यूक्रेन पर इस्तेमाल के बाद वैश्विक सुरक्षा को लेकर बढ़ी
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - रूस की ओरेश्निक मिसाइल: यूक्रेन पर इस्तेमाल के बाद वैश्विक सुरक्षा को लेकर बढ़ी

रूस की ओरेश्निक मिसाइल: यूक्रेन पर इस्तेमाल के बाद वैश्विक सुरक्षा को लेकर बढ़ी

UB News Network
Last updated: जनवरी 9, 2026 6:51 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
रूस की ओरेश्निक मिसाइल: यूक्रेन पर इस्तेमाल के बाद वैश्विक सुरक्षा को लेकर बढ़ी
साझा करें

कीव/मॉस्को
रूस ने गुरुवार देर रात यूक्रेन पर किए गए हवाई हमलों में अपनी अत्याधुनिक नई हाइपरसोनिक ‘ओरेश्निक’ मिसाइल का इस्तेमाल किया है। कड़ाके की ठंड के बीच हुए इस हमले को रूस की सैन्य कार्रवाई में एक बड़ा और चिंताजनक कदम माना जा रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, “रूसी सशस्त्र बलों ने उच्च-सटीकता वाले लंबी दूरी के जमीनी और समुद्री हथियारों से व्यापक हमला किया, जिसमें ओरेश्निक मोबाइल मीडियम-रेंज मिसाइल सिस्टम भी शामिल था।” हालांकि रूस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ओरेश्निक मिसाइल ने यूक्रेन में किस स्थान को निशाना बनाया। यह एक साल से अधिक समय बाद ऐसा पहली बार है जब मॉस्को ने ओरेश्निक मिसाइल का उपयोग किया है। यह मिसाइल एक साथ कई वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और इसमें पारंपरिक या परमाणु हथियार लगाए जा सकते हैं।

क्या है ओरेश्निक मिसाइल?
ओरेश्निक (Oreshnik) रूस द्वारा विकसित एक नई मध्यम-दूरी की हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) है। रूसी भाषा में ‘ओरेश्निक’ का अर्थ ‘हेज़ल ट्री’ (Hazel Tree) होता है। इस मिसाइल की मुख्य विशेषता इसकी हाइपरसोनिक स्पीड है। यह मिसाइल ध्वनि की गति से 10 गुना (Mach 10) से भी अधिक तेज गति से चल सकती है, जो लगभग 12,000 से 13,000 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 5,500 किलोमीटर तक मानी जाती है। यानी यह लगभग पूरे यूरोप तक पहुँच सकती है और उसे अपनी चपेट में ले सकती है।

एक साथ कई ठिकाने ध्वस्त करने में सक्षम
यह मिसाइल MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicles) तकनीक से लैस है, जिसका अर्थ है कि एक ही मिसाइल हवा में अलग होकर कई अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ हमला कर सकती है। इतना ही नहीं यह मिसाइल पारंपरिक विस्फोटक और परमाणु हथियार, दोनों ले जाने में सक्षम है। यानी यह परमाणु विस्फोट कराने में सक्षम है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार, अपनी अत्यधिक गति के कारण इस मिसाइल को वर्तमान की किसी भी वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोकना लगभग असंभव है। यह मिसाइल संभवतः रूस की पुरानी RS-26 Rubezh मिसाइल प्रणाली का एक उन्नत संस्करण है।

ल्वीव में धमाके, अहम ढांचे को नुकसान
रूस ने पहली बार इसका इस्तेमाल 21 नवंबर, 2024 को यूक्रेन के निप्रो (Dnipro) शहर पर हमले के लिए किया था। अब रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव (Lviv) क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए फिर से इस मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यूक्रेनी वायुसेना के वेस्टर्न एयर कमांड ने कहा कि मिसाइल करीब 13,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बैलिस्टिक मार्ग पर आगे बढ़ रही थी। यह गति आवाज़ की रफ्तार से लगभग 10 गुना अधिक है। रूस के मिसाइल बलों के प्रमुख के अनुसार, ओरेश्निक की रेंज इतनी है कि वह पूरे यूरोप तक पहुंच सकती है। पिछले महीने रूस ने अपने करीबी सहयोगी बेलारूस में ओरेश्निक मिसाइल सिस्टम की तैनाती का वीडियो भी जारी किया था।
 
यूरोप के लिए गंभीर खतरा
रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबीहा ने कहा, “EU और NATO की सीमा के इतने करीब इस तरह का हमला पूरे यूरोपीय महाद्वीप की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। यह ट्रांस-अटलांटिक समुदाय के लिए एक परीक्षा है।” उन्होंने रूस की “लापरवाह कार्रवाई” पर कड़े जवाब की मांग की। उधर, रूस ने कहा कि यह हमला यूक्रेन द्वारा पिछले महीने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाने की कोशिश के जवाब में किया गया है। हालांकि, CIA और अमेरिकी अधिकारियों का आकलन है कि यूक्रेन ने पुतिन के किसी निजी निवास को निशाना नहीं बनाया था। यह दावा ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके दूत यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए बातचीत में जुटे हैं।

TAGGED:International NewsOreshnik Missile
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी एसजी पाइपर्स बनाम श्राची बंगाल टाइगर्स खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी एसजी पाइपर्स बनाम श्राची बंगाल टाइगर्स
अगली ख़बर इश्क, कत्ल और राज़: कानपुर में प्रेमी ने 7 बच्चों की मां को मारकर गड्ढे में छुपा इश्क, कत्ल और राज़: कानपुर में प्रेमी ने 7 बच्चों की मां को मारकर गड्ढे में छुपा

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?