शनिवार, अप्रैल 18, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, तिलक वर्मा T20 सीरीज से हुए बाहर
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, तिलक वर्मा T20 सीरीज से हुए बाहर

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, तिलक वर्मा T20 सीरीज से हुए बाहर

UB News Network
Last updated: जनवरी 8, 2026 1:35 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, तिलक वर्मा T20 सीरीज से हुए बाहर
साझा करें

मुंबई 

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ये टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए बेहद अहम है, लेकिन एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो और नंबर 3 के बल्लेबाज तिलक वर्मा को पेट में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर होने की कगार पर हैं। जल्द ही आधिकारिक घोषणा भी इस बारे में हो सकती है।

रिपोर्ट की मानें तो तिलक वर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी 2026 के मैच से पहले तिलक वर्मा दर्द में नजर आए। वे भारत की टीम का हिस्सा भी हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 21 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। नागपुर में पहला मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा का रिप्लेसमेंट भारतीय टीम को चाहिए होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि 7 फरवरी से शुरू हो रहे मेगा इवेंट के लिए वे फिट हो सकते हैं।

तिलक राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे थे, जब बुधवार सुबह नाश्ते के बाद उन्हें पेट में दर्द हुआ। उन्होंने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में डॉक्टरों से सलाह ली। भारतीय बोर्ड के एक सूत्र ने पुष्टि की, “तिलक को आज (बुधवार) पेट में बहुत ज़्यादा दर्द हुआ। उन्हें तुरंत राजकोट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां कई स्कैन किए गए और रिपोर्ट COE के डॉक्टरों को भेजी गईं। डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी है, जिससे ठीक होने में उन्हें तीन से चार हफ्ते लगेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी T20I सीरीज खेलने की संभावना कम लग रही है।”

भारतीय टीम मैनेजमेंट को संभवतः 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी उपलब्धता को लेकर ज्यादा चिंता होगी। भारत का पहला मैच USA के खिलाफ टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर ही है। बताया जा रहा है कि जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई है, जिसके लिए सर्जरी भी हुई है और अब उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनकी रिकवरी और वापसी को लेकर आगे जानकारी दी जाएगी।

TAGGED:SportsTilak Varma
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर हरियाणा में एक ही पंजीकरण पर अलग-अलग गोशालाओं को दो रुपये यूनिट मिलेगी बिजली हरियाणा में एक ही पंजीकरण पर अलग-अलग गोशालाओं को दो रुपये यूनिट मिलेगी बिजली
अगली ख़बर बिहार के 4 कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद परिसर करवाए गए खाली बिहार के 4 कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद परिसर करवाए गए खाली

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?