शनिवार, मई 9, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख रुपये का इनाम था 13 म
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख रुपये का इनाम था 13 म

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख रुपये का इनाम था 13 म

UB News Network
Last updated: जनवरी 7, 2026 5:08 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख रुपये का इनाम था 13 म
साझा करें

सुकमा 
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 13 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुकमा पुलिस की ओर से ‘‘पूना मार्गेम’’ पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान संचालित किया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर तथा पुलिस के बढ़ते प्रभाव से 26 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है। इन 26 नक्सलियों में सात महिलाएं हैं। इन सभी ने सामान्य जीवन में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50,000 रुपये की सहायता दी गई और उन्हें सरकार की नीति के अनुसार पुनर्वासित किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग माओवादियों की पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे और अबूझमाड़, छत्तीसगढ़ के सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में कई घटनाओं में शामिल थे। ये माओवादी राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित थे जिसके तहत आत्मसमर्पण किया है।
 
लाली उर्फ मुचाकी पर था दस लाख का इनाम

लाली उर्फ मुचाकी आयते लखमू (35), जो एक कंपनी पार्टी समिति की सदस्य थी इस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। मुचाकी हिंसा की कई बड़ी घटनाओं में शामिल थी, जिसमें 2017 में कोरापुट रोड (ओडिशा) पर एक वाहन को निशाना बनाकर IED विस्फोट करना भी शामिल है, जिसमें 14 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी। चार अन्य प्रमुख कैडर – हेमला लखमा (41), अस्मिता उर्फ कमलू सन्नी (20), रामबती उर्फ पदम जोगी (21) और सुंदरम पाले (20) इन चारों पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

2020 के मिनपा हमले में शामिल था लखमा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखमा 2020 के मिनपा हमले में शामिल था, जिसमें 17 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य कैडरों में से तीन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था, एक कैडर पर तीन लाख रुपये, एक कैडर पर दो लाख रुपये और तीन कैडरों पर  एक-एक लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50,000 रुपये की सहायता दी गई है और उन्हें सरकार की नीति के अनुसार आगे पुनर्वासित किया जाएगा।  

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

1. लाली उर्फ मुचाकी आयते पिता मुचाकी गंगा पति स्व. रमेश उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी तोलेवर्ती गायतापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।धारित पद सीआरसी कम्पनी 3, प्लटून 2 डिप्टी कमाण्डर/सीवायपीसीएम/इनाम 10 लाख रूपये।

2. हेमला लखमा पिता टोकलू उम्र लगभग 41 वर्ष निवासी पारलागट्टा पटेलपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा। धारित पद प्लाटून नंबर 4 का कमाण्डर/डीव्हीसीएम/इनामी 08 लाख।

3. आसमिता उर्फ कमलू सन्नी पिता स्व. भीमा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी पारलागट्टा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा। धारित पद कम्पनी नंबर 7 की पार्टी सदस्या/इनामी 8 लाख।

4. रामबत्ती उर्फ संध्या उर्फ पदाम जोगी पिता स्व. हुंगा उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी निवासी तोलेवर्ती दोड़बुण्डपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा।धारित पद कम्पनी नंबर 7 की पार्टी सदस्या/इनामी 8 लाख।

5. सुण्डाम पाले पिता स्व. भीमा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी परलागट्टा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद पीएलजीए बटालियन नंबर 1 कम्पनी नंबर 1 सेक्सन बी (पार्टी सदस्य)/इनामी 8 लाख।

6. निलेश उर्फ हेमला भीमा पिता स्व0 हांदा उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी प्रतापगिरी थाना तोंगपाल जिला सुकमा। धारित पद दरभा डिवीजन कृषि टीम कमाण्डर/एसीएम/इनामी 5 लाख।

7. मुचाकी संदीप उर्फ हिड़मा पिता स्व. सन्नू निवासी तोलवर्ती थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद पूर्व सिलगेर एलओएस कमांडर/एसीएम/इनामी 5 लाख।

8. मड़कम चैते उर्फ मंगली पति संदीप उर्फ मुचाकी हिड़मा (जगरगुण्डा एरिया एसीएम) निवासी जब्बागट्टा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद जगरगुण्डा एरिया केएमएस अध्यक्षा/एसीएम/इनामी 5 लाख।

9. ताती सोमडू पिता स्व. ताती पण्डरू उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी परलागट्टा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद बैयमपल्ली आरपीसी मिलिशिया कमांडर/इनामी 3 लाख।

10. मुचाकी देवा पिता सोमड़ा उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बेड़मा जोंगापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद बेड़मा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष/इनामी 2 लाख।

11. सरिता उर्फ इरपा सीते पिता स्व. दारा उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी पेद्दागेलूर थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर। धारित पद बासागुड़ा एलओएस पार्टी सदस्या/इनामी एक लाख।

12. वेट्टी मासा उर्फ वासु पिता भीमा उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी परलागट्टा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद एओबी/सी.सी. उदय दादा का गार्ड सदस्य/ इनामी एक लाख।

13. हेमला दशरू उर्फ अजय पिता हेमला बुधरू उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी परलागट्टा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद गढचिरौली एसजेडसीएम गिरधर का गार्ड सदस्य(पार्टी सदस्य)/इनामी एक लाख।

14. विजय मुचाकी पिता स्व. देवा उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी किन्दरेलपाड़ थाना भेज्जी जिला सुकमा। धारित पद गोमपाड़ आरपीसी सीएनएम सदस्य।

15. आकाश मुचाकी पिता बुधरा उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी किन्दरेलपाड़ थाना भेज्जी जिला सुकमा। धारित पद गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

16. मड़कम/मुचाकी पायके पिता आकाश मुचाकी उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी किन्दरेलपाड़ थाना भेज्जी जिला सुकमा। धारित पद गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्या।

17. मिड़ियम सुरेश पिता मगंडू उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी बेड़मा आमापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद बेड़मा आरपीसी आर्थिक शाखा अध्यक्ष।

18. मुचाकी बुधरा पिता स्व. हिड़मा उम्र लगभग 67 वर्ष निवासी किन्दरेलपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा। धारित पद गोमपाड़ आरपीसी उपाध्यक्ष कृषि कमेटी अध्यक्ष।

19. मुचाकी मुड़ा पिता मुचाकी जोगा उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी किन्दरेलपाड़ पटेलपारा थाना भेज्जी जिला सुकमा। धारित पद गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

20. माड़वी हड़मा पिता स्व. मासा उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी तुमालपाड़ थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद जोन्नागुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

21. माड़वी सुक्का उर्फ रवि पिता स्व. हड़मा उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी गोमपाड़ नयापारा थाना भेज्जी जिला सुकमा। धारित पद गोमपाड़ आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष।

22. मड़कम हुंगा पिता सुक्का उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी गोमपाड़ थाना भेज्जी जिला सुकमा। धारित पद गोमपाड़ आरपीसी मिलिषिया सदस्य।

23. सुण्डम राजू पिता स्व. जोगा उम्र लगभग 38 निवासी परनलागट्टा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद बैयमपल्ली आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष ।

24 वेट्टी बुधू पिता स्व सुक्का उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी परलागट्टा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा। धारित पद बैयमपल्ली आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

25 गोंचे उर्फ मड़कम देवा पिता स्व. जोगा उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी मड़़पी दुलेड थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। धारित पद ग्राम मड़पेदुलेड़ डीएकेएमएस सदस्य, मेट्टागुड़ा आरपीसी आर्थिक शाखा अध्यक्ष।

26 माड़वी भीमा उर्फ तामो भीमा पिता हिड़मा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी वेडमा (अलमपल्ली) आमापारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा। धारित पद बेड़मा आरपीसी मिलिशिया सदस्य।

 

TAGGED:ChhattisgarhfeaturedNaxalites
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर शाहीन अफरीदी की फिटनेस पर सलमान आगा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए विश्व कप को लेकर क्या शाहीन अफरीदी की फिटनेस पर सलमान आगा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए विश्व कप को लेकर क्या
अगली ख़बर छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख रुपये का इनाम था 13 म छत्तीसगढ़ के सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख रुपये का इनाम था 13 म

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?