रविवार, अप्रैल 12, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: भ्रम की अटकलों पर विराम: सिद्दारमैया को कार्यकाल पूरा करने की शुभकामनाएं — डीके
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - भ्रम की अटकलों पर विराम: सिद्दारमैया को कार्यकाल पूरा करने की शुभकामनाएं — डीके

भ्रम की अटकलों पर विराम: सिद्दारमैया को कार्यकाल पूरा करने की शुभकामनाएं — डीके

UB News Network
Last updated: जनवरी 6, 2026 10:47 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 3 महीना पहले
भ्रम की अटकलों पर विराम: सिद्दारमैया को कार्यकाल पूरा करने की शुभकामनाएं — डीके
साझा करें

बेंगलुरु
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के पूरे कार्यकाल को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। शिवकुमार ने कहा कि वह सिद्दारमैया को अपना कार्यकाल पूरा करने की शुभकामनाएं देते हैं और पार्टी के भीतर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, “उनके साथ हर अच्छी चीज हो। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। हमारे बीच कोई भ्रम नहीं है, भ्रम सिर्फ मीडिया में है। एक बार फिर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” मुख्यमंत्री सिद्दारमैया द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डी. देवराज उर्स के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड की बराबरी किए जाने पर शिवकुमार ने कहा कि वह और अधिक सफलता हासिल करें। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य मिले, ताकि वे जनता की और ज्यादा सेवा कर सकें।
शिवकुमार ने आगे कहा, “मैं बल्लारी जा रहा हूं। मैं वहां जाकर स्थिति का जायजा लूंगा। हम राज्य में और हर जगह शांति चाहते हैं। भाजपा बेचैन हो रही है और ऐसी गतिविधियों का सहारा ले रही है।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प के दौरान हुई फायरिंग में राजशेखर की मौत हो गई थी। इस मामले में मंत्री जमीर अहमद खान द्वारा मृतक के परिवार को कथित रूप से 25 लाख रुपए नकद मुआवजा दिए जाने को लेकर उठे सवालों पर डीके शिवकुमार ने कहा कि वह इस विषय में मंत्री जमीर अहमद खान से बात करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के पास अब आयकर विभाग और केंद्रीय एजेंसियां हैं। सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले ताकि वे कांग्रेस पार्टी और देश का मार्गदर्शन करती रहें। उन्होंने संकट के समय मजबूती से नेतृत्व किया है।” वहीं, नेतृत्व पर जारी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी मंगलवार को बयान दिया। उन्होंने मैसूरु में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका कार्यकाल पूरा करना पार्टी हाईकमान के फैसले पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सिद्दारमैया ने कहा, “मुझे हाईकमान पर भरोसा है। भरोसा नहीं होता, तो मुख्यमंत्री कैसे बनता?”

TAGGED:DK Shivakumar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बौद्धिक सम्पदा अधिकारों की दूसरे दिन की यात्रा भी सुखद बौद्धिक सम्पदा अधिकारों की दूसरे दिन की यात्रा भी सुखद
अगली ख़बर जिला स्तर पर समितियों का गठन कर, करें सक्रिय : राज्य मंत्री पटेल जिला स्तर पर समितियों का गठन कर, करें सक्रिय : राज्य मंत्री पटेल

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?