गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी: अमेरिका में जन्मे बल्लेबाज़ ने डबल सेंचुरी क
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी: अमेरिका में जन्मे बल्लेबाज़ ने डबल सेंचुरी क

विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड पारी: अमेरिका में जन्मे बल्लेबाज़ ने डबल सेंचुरी क

UB News Network
Last updated: जनवरी 6, 2026 7:28 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
साझा करें

हैदराबाद
हैदराबाद के युवा ओपनर अमन राव ने मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप बी मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने राजकोट के मैदान पर बंगाल के खिालफ डबल सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 154 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 200 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 13 सिक्स शामिल हैं। उन्होंने बंगाल टीम का हिस्सा मोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार जैसे गेदबाजों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने तीनों पेसर के खिलाफ कुल 120 रन बटोरे। यह अमन के लिस्ट ए करियर का पहला 100 प्लस स्कोर है। अमेरिका में जन्मे क्रिकेटर ने अभी तक सिर्फ तीन लिस्ट ए मैच खेले हैं।
 
अमन ने की अहम साझेदारियां
अमन ने बंगाल के खिलाफ टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी हैदराबाद टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह शुरू में थोड़े धीमे नजर आए। उन्होंने गहलोत राहुल सिंह (65) के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़े। उन्होंने कप्तान तिलक वर्मा (34) के संग दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 65 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अभिरथ रेड्डी (5) का बल्ला नहीं चला। अमन ने विकेटकीपर प्रग्नय रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रनों की पार्टनरशिप की। उन्होंने रोहित दास द्वारा डाले गए 38वें ओवर में सिंगल लेकर अपना पहला शतक कंप्लीट किया। सलामी बल्लेबाज ने 108 गेंदों में ऐसा किया।

आखिरी गेंद पर किया ये कमाल
शतक पूरा करने के बाद अमन ने आक्रामक मॉड ऑन किया। उन्होंने अगले 100 रन महज 46 गेंदों में जोड़े। एक समय लग रहा था कि अमन को शायद डबल सेंचुरी के बगैर ही लौटना पड़े मगर ओपनर ने हैदराबाद की पारी की आखिरी गेंद पर कमाल कर दिया। उन्होंने आकाशदीप द्वारा फेंके गए 50वें ओवर की चौथी और छठी गेंद पर छक्का लगाकर 200 रनों को आंकड़ा छुआ। आकाशदीप ने अंतिम ओवर में 17 रन खर्च किए। अमन के दोहरे शतक के दम पर हैदराबाद ने 352/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन का दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले दिसंबर में ओडिशा के स्वास्तिक सामल ने सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रन बनाए थे। अमन को आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 30 लाख रुपये में खरीदा था।

 

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नेहरू कॉलोनी में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवार आमने-सामने, पुलिस बल तै
अगली ख़बर जन्मदिन पर अनोखा उपहार! बृजभूषण शरण सिंह ने ऋतेश्वर महाराज को भेंट की करोड़ों की जन्मदिन पर अनोखा उपहार! बृजभूषण शरण सिंह ने ऋतेश्वर महाराज को भेंट की करोड़ों की

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?