गुरूवार, मई 7, 2026

विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Reading: बांग्लादेश में 18 दिन में छठा मामला: हिंदू युवक की हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय के ख
Font ResizerAa
Notification
उदय बुलेटिन
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • मनोरंजन
  • धर्म
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बांग्लादेश में 18 दिन में छठा मामला: हिंदू युवक की हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय के ख

बांग्लादेश में 18 दिन में छठा मामला: हिंदू युवक की हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय के ख

UB News Network
Last updated: जनवरी 6, 2026 12:24 अपराह्न
By : UB News Network
Published on : 4 महीना पहले
बांग्लादेश में 18 दिन में छठा मामला: हिंदू युवक की हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय के ख
साझा करें

ढाका
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला नरसिंदी जिले का है, जहां किराना व्यापारी मणि चक्रवर्ती की बदमाशों ने हत्या कर दी. यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मणि चक्रवर्ती चारसिंदुर बाज़ार में अपनी किराना दुकान चलाते थे. चारसिंदुर बाजार, नरसिंदी के पलाश उपजिला क्षेत्र में आता है. मणि चक्रवर्ती साधरचर यूनियन, शिबपुर उपजिला के रहने वाले थे और मदन ठाकुर के बेटे थे.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोज की तरह मणि चक्रवर्ती अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मणि चक्रवर्ती को बचाने की कोशिश करते हुए अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई.

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मणि चक्रवर्ती एक शांत और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी जानकारी में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था.

खुले बाजार में इस तरह की बेरहमी से की गई हत्या ने व्यापारियों और आम लोगों के बीच असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है.

स्थानीय समुदाय के जागरूक लोगों ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है. उनका कहना है कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के एक व्यापारी की इस तरह सार्वजनिक तौर पर हत्या बेहद चिंताजनक है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

TAGGED:BangladeshInternational News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नए बजट को लेकर आज से मंत्री स्तरीय बैठकों में कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा नए बजट को लेकर आज से मंत्री स्तरीय बैठकों में कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
अगली ख़बर कांग्रेस के सीनियर नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, लंबी बीमारी के बाद चले गए कांग्रेस के सीनियर नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, लंबी बीमारी के बाद चले गए

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए तैयार हो रहा बाल-अनुकूल शिक्षा वातावरण, मित्रता और आ

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

पंजाब सरकार चलाने के आरोपों पर बोले संजय सिंह—क्या उन्हें हक नहीं कि…?

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

टेंडर विवाद बना हिंसा की वजह: सतना में गोली चली, मारपीट का वीडियो CCTV में कैद

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालु

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

सोने की आड़ में करोड़ों की ठगी! रान्या राव की हैरान कर देने वाली कहानी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane
Uday Bulletin Logo
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?